Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आगामी रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की ओर से शहर के सभी अखाड़ा समितियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 15 मार्च 2026 को संध्या 5 बजे उत्कल एसोसिएशन सभागार में सुनिश्चित की गई है। इस बैठक में शहर की लगभग 180 लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ गैर लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति द्वारा शहर के सभी अखाड़ा समितियों से संपर्क कर उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक के दौरान रामनवमी महोत्सव में पूजन से…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।शहर में रसोई गैस की किल्लत का असर अब अस्पतालों तक पहुंचने लगा है। गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण जमशेदपुर के रेलवे अस्पताल और खासमहल स्थित सदर अस्पताल में मरीजों के लिए भोजन बनाने की व्यवस्था प्रभावित हुई है। जमशेदपुर स्टेशन के समीप स्थित रेलवे अस्पताल में गैस खत्म होने के कारण फिलहाल इंडक्शन चूल्हे के सहारे मरीजों का खाना तैयार किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि गैस आपूर्ति बाधित होने के बावजूद मरीजों के भोजन में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जा रही है और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर।जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और सांसद विद्युत वरण महतो ने शनिवार को कदमा स्थित तरुण संघ परिसर में नगर विकास विभाग की लगभग 6 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 50 विकास योजनाओं का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। इन योजनाओं में सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची क्षेत्र की विभिन्न आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) के कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस तरीके से जेएनएसी काम करती है, उसके आलोक में उनका अनुभव “तीखा” रहा है।…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के तत्वावधान में सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। इस अवसर पर लाभुकों के बीच लगभग 1.42 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया, वहीं न्यायिक ट्रिब्यूनल के निर्णय के आधार पर सड़क दुर्घटना में मृत 9 लोगों के आश्रितों को बीमा राशि के चेक भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को आदर्श सेवा संस्थान, नेशनल डोमेस्टिक वर्कर फोरम, असर और एक्शन ऐड संस्था के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ हवा, स्वच्छ रसोई और महिला नेतृत्व विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री छुटनी महतो ने कहा कि बदलाव केवल सोचने से नहीं, बल्कि उसे अमल में लाने के साहस से आता है। अपने संबोधन में उन्होंने डायन कुप्रथा के खिलाफ अपने संघर्ष का अनुभव साझा करते हुए कहा कि शुरुआत में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और कई जगह उनकी शिकायत तक नहीं सुनी…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक पूर्व श्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान जियाउल क़मर के घर पर जाकर अफ़तार पार्टी में शामिल हुए। अफ़तार पार्टी में ईरान और इसराइल अमेरिका में जंग बंदी के लिए दुआएं की गई। और अपने मुल्क हिंदुस्तान के लिए भाईचारा और तरक्की के लिए दुआएं की गईं। जिया-उल-कमर के साहबजादे नूरुज़मा ने आए हुए सभी रोजेंदारों का तहदिल से शुक्रिया अदा किया।

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास तथा विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कई विद्यार्थियों के पास बैंक खाता, आधार पंजीकरण और जन्म प्रमाण पत्र नहीं होना गंभीर विषय है। उन्होंने विशेष रूप से मुसाबनी और चाकुलिया प्रखंड में बैंक, शिक्षा विभाग और प्रखंड प्रशासन के समन्वय से विशेष शिविर आयोजित कर बच्चों का बैंक खाता खुलवाने, आधार पंजीकरण और जन्म प्रमाण पत्र बनाने…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। शनिवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के स्टार टॉकीज कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार कार ने तीन साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया। यह दर्दनाक घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार कार की चपेट में आने के बाद बच्चे के ऊपर से कार का आगे और पीछे दोनों पहिया गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर और आसपास के मरीजों को अब रक्त से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जमशेदपुर के Brahmanand Narayana Multispeciality Hospital में हेमेटोलॉजी और हेमेटो-ऑन्कोलॉजी क्लिनिक की शुरुआत की गई है। इस क्लिनिक के माध्यम से रक्त कैंसर और जटिल रक्त विकारों से पीड़ित मरीजों को अब अपने शहर में ही उन्नत जांच, उपचार और विशेषज्ञ सलाह मिल सकेगी। यह क्लिनिक हर महीने के दूसरे शनिवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें कोलकाता से आने वाले वरिष्ठ विशेषज्ञ मरीजों की जांच और परामर्श देंगे। यह सुविधा विशेष रूप…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जमशेदपुर के मानगो स्थित कंचन दीप गैस एजेंसी के काउंटर पर गैस बुकिंग को लेकर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपने रोजमर्रा के कामकाज छोड़कर गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के लिए लाइन में खड़े नजर आए। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो देशों के बीच चल रहे युद्ध की खबरों के बाद लोगों में आशंका बढ़ गई है। इसी कारण लोग एहतियात के तौर पर पहले से ही गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए एजेंसी पहुंच रहे हैं, ताकि भविष्य में…

Read More