राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक पूर्व श्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान जियाउल क़मर के घर पर जाकर अफ़तार पार्टी में शामिल हुए। अफ़तार पार्टी में ईरान और इसराइल अमेरिका में जंग बंदी के लिए दुआएं की गई। और अपने मुल्क हिंदुस्तान के लिए भाईचारा और तरक्की के लिए दुआएं की गईं। जिया-उल-कमर के साहबजादे नूरुज़मा ने आए हुए सभी रोजेंदारों का तहदिल से शुक्रिया अदा किया।

