Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “सोचने से नहीं, करने से होता है बदलाव” : पद्मश्री छुटनी महतो
    जमशेदपुर झारखंड

    “सोचने से नहीं, करने से होता है बदलाव” : पद्मश्री छुटनी महतो

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को आदर्श सेवा संस्थान, नेशनल डोमेस्टिक वर्कर फोरम, असर और एक्शन ऐड संस्था के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ हवा, स्वच्छ रसोई और महिला नेतृत्व विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री छुटनी महतो ने कहा कि बदलाव केवल सोचने से नहीं, बल्कि उसे अमल में लाने के साहस से आता है।

    अपने संबोधन में उन्होंने डायन कुप्रथा के खिलाफ अपने संघर्ष का अनुभव साझा करते हुए कहा कि शुरुआत में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और कई जगह उनकी शिकायत तक नहीं सुनी जाती थी। लेकिन निरंतर संघर्ष के कारण आज हालात बदल गए हैं और समाज में इस कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता बढ़ी है।

    कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ रसोई पहल के तहत चयनित 15 परिवारों को उन्नत चूल्हा (इम्प्रूव्ड कुकस्टोव) वितरित किया गया। ये चूल्हे सोशल इंसिएटिव थ्रू डेवलपमेंट एंड ह्यूमनेटेरिएन एक्शन संस्था की ओर से दिए गए, जिनका चयन समुदाय के साथ संवाद और सर्वेक्षण के आधार पर किया गया था। इन चूल्हों से पारंपरिक चूल्हों के धुएं में कमी आएगी और घरेलू वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।

    कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि घरेलू वायु प्रदूषण का सबसे अधिक प्रभाव महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है, इसलिए स्वच्छ और सुरक्षित खाना पकाने के विकल्पों को बढ़ावा देना जरूरी है।

    कार्यक्रम की शुरुआत आदर्श सेवा संस्थान की सचिव प्रभा जायसवाल ने विषय प्रवेश से की। इस दौरान महिला सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि बोस सुलोचना, सबिता हेमब्रम सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। संस्था की अध्यक्ष डॉ. निर्मला शुक्ला ने कहा कि वायु प्रदूषण केवल पर्यावरण का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय का भी मुद्दा है।

    कार्यक्रम में पूरबी घोष, बर्नाली चक्रवर्ती, अर्पिता श्रीवास्तव, अन्नी अमृता, लक्खी दास, उषा महतो, एम. अरविंदा और रीना सहित कई लोग उपस्थित रहे। वायु प्रदूषण पर आयोजित पैनल चर्चा में स्वच्छ हवा के लिए सक्रिय महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन चंदन जायसवाल ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजवाहर नगर रोड नंबर 9 में जि़याउल क़मर के घर पर अफ़तार पार्टी का आयोजन किया गया: अंसार खान 
    Next Article जमशेदपुर में राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का उद्घाटन, लाभुकों को 1.42 करोड़ की परिसंपत्ति वितरित

    Related Posts

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    July 11, 2026

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    July 11, 2026

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.