Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 6.88 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास, जेएनएसी के कामकाज पर सरयू राय ने जताई नाराजगी
    जमशेदपुर झारखंड

    6.88 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास, जेएनएसी के कामकाज पर सरयू राय ने जताई नाराजगी

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर।जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और सांसद विद्युत वरण महतो ने शनिवार को कदमा स्थित तरुण संघ परिसर में नगर विकास विभाग की लगभग 6 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 50 विकास योजनाओं का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। इन योजनाओं में सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची क्षेत्र की विभिन्न आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

    इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) के कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस तरीके से जेएनएसी काम करती है, उसके आलोक में उनका अनुभव “तीखा” रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार योजनाओं के कार्य बीच में ही रुक जाते हैं और कुछ मामलों में काम की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं रहती।

    उन्होंने बताया कि जेएनएसी में निविदा प्रक्रिया पूरी हो जाती है और ठेकेदारों का चयन भी कर लिया जाता है, लेकिन सुरक्षा एग्रीमेंट लंबे समय तक लंबित रहने के कारण काम शुरू होने में देरी होती है। उन्होंने अधिकारियों से इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    सरयू राय ने ठेकेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि लोगों को विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का उद्घाटन, लाभुकों को 1.42 करोड़ की परिसंपत्ति वितरित
    Next Article गैस किल्लत का असर अस्पतालों तक, कहीं इंडक्शन तो कहीं लकड़ी-कोयले के चूल्हे पर बन रहा मरीजों का भोजन

    Related Posts

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    July 11, 2026

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    July 11, 2026

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.