Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गैस किल्लत का असर अस्पतालों तक, कहीं इंडक्शन तो कहीं लकड़ी-कोयले के चूल्हे पर बन रहा मरीजों का भोजन
    जमशेदपुर झारखंड

    गैस किल्लत का असर अस्पतालों तक, कहीं इंडक्शन तो कहीं लकड़ी-कोयले के चूल्हे पर बन रहा मरीजों का भोजन

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।शहर में रसोई गैस की किल्लत का असर अब अस्पतालों तक पहुंचने लगा है। गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण जमशेदपुर के रेलवे अस्पताल और खासमहल स्थित सदर अस्पताल में मरीजों के लिए भोजन बनाने की व्यवस्था प्रभावित हुई है।

    जमशेदपुर स्टेशन के समीप स्थित रेलवे अस्पताल में गैस खत्म होने के कारण फिलहाल इंडक्शन चूल्हे के सहारे मरीजों का खाना तैयार किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि गैस आपूर्ति बाधित होने के बावजूद मरीजों के भोजन में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जा रही है और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भोजन बनाया जा रहा है।

    वहीं खासमहल स्थित सदर अस्पताल में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है। यहां गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता के कारण रसोई में लकड़ी और कोयले के चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा है। रसोई से उठता धुआं अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

    अस्पताल के भोजन वेंडर के अनुसार पिछले दो दिनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके कारण मरीजों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही थी। मरीजों को भूखा न रहना पड़े, इसलिए अस्पताल परिसर के पीछे लकड़ी और कोयले के चूल्हे की व्यवस्था कर भोजन बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस स्थिति की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दे दी गई है।

    बताया जा रहा है कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और गैस आपूर्ति में बाधा के कारण शहर में गैस को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। इसका असर अब संस्थानों और अस्पतालों में भी दिखाई देने लगा है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य होने पर अस्पतालों की भोजन व्यवस्था भी पटरी पर लौट आएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article6.88 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास, जेएनएसी के कामकाज पर सरयू राय ने जताई नाराजगी
    Next Article 15 मार्च को रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की महत्वपूर्ण बैठक 15 मार्च को

    Related Posts

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.