रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलडीह ब्रिज के पास रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नामदाबस्ती निवासी युवक चिराग सिंह पर करीब 15–20 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने चापड़, लाठी और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल चिराग को उसके परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के संबंध में चिराग की बुआ सोनिया ने बताया कि चिराग चेचिस चलाने का काम करता है और रविवार को वह एक चेचिस लेकर जाने की तैयारी…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची–चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-75ई) को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना अंतर्गत दूधकुंडी गांव निवासी सुमित्रा जामुदा रविवार सुबह करीब 6:30 बजे सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान चाईबासा से चक्रधरपुर की ओर तेज रफ्तार से आ रही एक मैक्स पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : आगामी 18 मार्च को निकलने वाली हिंदू नववर्ष यात्रा के पूर्व शनिवार को डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान में हिंदू उत्सव समिति और हिंदू जनजागरण मंच द्वारा ध्वज पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित हेमंत पाठक के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भगवा ध्वज लगाने का संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि 18 मार्च को विशाल शोभायात्रा डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान से निकलकर साकची…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 2026 का शुभारंभ शनिवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गोसाउनि गीत और भगवती वंदना से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, उषा रानी झा, समाजसेवी विकास सिंह और शिव शंकर सिंह सहित अन्य अतिथियों ने महाकवि विद्यापति के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में विधायक सरयू राय ने कहा कि महाकवि विद्यापति के गीतों में प्रकृति, पर्यावरण और भक्ति की गहरी झलक मिलती है। उन्होंने कहा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला- खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब पातकुम पुलिया के पास करकड़ी नदी किनारे झाड़ियों में एक बोरे के अंदर अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार पातकुम पुलिया के समीप करकड़ी नदी किनारे झाड़ियों में सादा रंग के बोरे में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला. स्थानीय लोगों की नजर बोरे पर पड़ने के बाद शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिम सिंहभूम जिले के तांतनगर प्रखंड स्थित कोकचो ओपी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रायकोला गांव निवासी सुनील कुंकल, चोगो कुंकल और चैतन कुंकल एक ही बाइक पर सवार होकर झिंकपानी से अपने गांव लौट रहे थे। चिमिसाई गांव के पास घुमावदार सड़क पर तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे पुराने पंचायत भवन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह गम्हरिया के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों को रविवार, 15 मार्च को अपने अपने मतदान केंद्र में विशेष शिविर आयोजित कर मतदाताओं का मैपिंग कार्य करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार मतदाताओं का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य आगामी अप्रैल’ 2026 में संभावित है। इसके अंतर्गत वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का वर्ष 2003 के सूची से मिलान कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम के सभी मतदान केंद्रों के मैपिंग का प्रतिशत मात्र 49.22% है तथा सभी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।ईरान-इराक में जारी युद्ध के कारण रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एलपीजी की आपूर्ति कम होने का सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ उद्योगों पर भी पड़ता दिख रहा है। एक ओर जहाँ घरेलू गैस के लिए लोग गोदामों के बाहर लंबी कतारों में खड़े हैं, औद्योगिक क्षेत्र की हजारों कंपनियों स्थिति भी चिंताजनक होने लगी है। इसका सीधा असर औद्योगिक क्षेत्र की एक हजार से अधिक कंपनियों पर पड़ रहा है जिससे वह बंद होने की स्थिति में है। वहीं, सैकड़ों लघु…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बोड़ाम प्रखंड के शालिग्राम गांव में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा पाँच जरूरतमंद महिलाओं को मोटर चालित सिलाई मशीनें प्रदान की गईं, ताकि वे सिलाई का कार्य कर आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा, “महिलाओं को यदि सही प्रशिक्षण और संसाधन मिल जाए…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।वर्ल्ड आर्चरी लेवल-1 कोच सेमिनार में प्रशिक्षण के लिए चयनित झारखंड आर्चरी कोच गम्हरिया के हथियाडीह निवासी कमलेश महतो आज दिल्ली से स्विट्ज़रलैंड के लिए रवाना हुए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्ल्ड आर्चरी एक्सीलेंस सेंटर, लॉज़ेन (स्विट्जरलैंड) में 14 से 21 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा देशभर से कई चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद 26 कोचों का चयन किया गया है, जिनमें कमलेश महतो भी शामिल हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कोचों को महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी। इससे झारखंड के तीरंदाजों को…
