Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता  चांडिल। चांडिल अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को कपाली नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिला उपायुक्त ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव कराया गया। यह चुनाव अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी विकास राय की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में वार्ड संख्या 20 के पार्षद मो. साहवन को 12 मत प्राप्त हुए, जबकि वार्ड संख्या 12 के पार्षद मो. हफीजुद्दीन को 9 मत मिले।…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल : चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस बलों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाजसेवी अरुण सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा अपने मृदुभाषी स्वभाव, सरल व्यवहार और आमजन की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। वे हमेशा लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। इसके अलावा धार्मिक एवं सामाजिक…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता चक्रधरपुर मंडल में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरपीएफ उड़नदस्ता दल और आरपीएफ टाटा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल चोर को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान देवेंद्र सिंह उर्फ गांधी के रूप में हुई है, जो बागबेड़ा का निवासी बताया जा रहा है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। देवेंद्र सिंह इससे पहले चोरी और लूट…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता देशभर के साथ-साथ लौहनगरी में एलपीजी गैस की किल्लत का असर होटल, रेस्टोरेंट और हॉस्टलों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है। ईंधन की कमी के कारण कई संस्थानों में भोजन व्यवस्था प्रभावित हुई है, लेकिन शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। यहां गैस संकट का मरीजों के खान-पान पर कोई असर नहीं पड़ा है। अस्पताल की रसोई में प्रतिदिन करीब 500 से 550 मरीजों के लिए भोजन तैयार किया जाता है और गैस की नियमित आपूर्ति के कारण सभी मरीजों को तय समय…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम में उप महापौर पद के लिए हुए चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबले के बाद अंकुर सिंह ने जीत दर्ज कर नई जिम्मेदारी संभाल ली। नगर निगम सभागार में आयोजित इस महत्वपूर्ण चुनाव में कुल 35 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जहां अंकुर सिंह और अर्चना सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मतदान के दौरान दोनों ही पक्षों के समर्थकों में उत्सुकता बनी रही और हर एक वोट का महत्व साफ तौर पर दिखाई दिया। मतगणना पूरी होने के बाद घोषित परिणामों…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) बहरागोड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को खंडामौदा चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की जान चली गई। मृतक की पहचान गामारिया पंचायत के मालहुआ (राजबांध) गांव निवासी युगल माईती के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युगल माईती रोज की तरह सुबह दूध देने के लिए घर से निकले थे। उन्होंने सड़क किनारे अपनी साइकिल खड़ी की और पैदल ही एनएच-49 पार कर रहे थे। इसी दौरान बहरागोड़ा से कोलकाता की ओर जा…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संभावित आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही चार आरोपियों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15 मार्च 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग हथियार से लैस होकर किसी अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व का समापन रविवार को सफलतापूर्वक हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाकवि विद्यापति रचित भगवती वंदना “जय-जय भैरवी” की प्रस्तुति से हुई, जिसे शंकर नाथ झा ने प्रस्तुत किया। इसके बाद स्निग्धा झा ने विद्यापति के गीतों की प्रस्तुति दी और भगवती गीत पर आधारित सामूहिक भाव नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पंडित विपिन झा द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया तथा मंच पर उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड में तेजी से बढ़ती रंगदारी, हत्या, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सांसद श्री महतो ने कहा कि रांची से लेकर जमशेदपुर और पूरे झारखंड में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। खुलेआम रंगदारी मांगी जा रही है, हत्याएँ हो रही हैं और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बनकर सब कुछ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: आगामी रामनवमी पर्व को लेकर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने मानगो क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अखाड़ा समितियों ने सफाई, बिजली, पेयजल और जुलूस मार्गों की व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं मेयर के समक्ष रखीं। मेयर सुधा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि पर्व के दौरान विशेष सफाई अभियान, जुलूस मार्गों की सफाई और जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही संबंधित विभाग से समन्वय कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता…

Read More