राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। चांडिल अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को कपाली नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिला उपायुक्त ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके बाद कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव कराया गया। यह चुनाव अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी विकास राय की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
चुनाव में वार्ड संख्या 20 के पार्षद मो. साहवन को 12 मत प्राप्त हुए, जबकि वार्ड संख्या 12 के पार्षद मो. हफीजुद्दीन को 9 मत मिले। मो. साहवन को बहुमत मिलने पर उन्हें कपाली नगर परिषद का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
उपाध्यक्ष मो. साहवन को अनुमंडल पदाधिकारी विकाश राय ने प्रमाणपत्र सौंपा .मौके पर नीमडीह अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी भी उपस्थित थे.
मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष मो चांद ने भी कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर क्षेत्र में सड़क, सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देंगे।

