राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।प्रखंड मुख्यालय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित कर गम्हरिया प्रखंड के 141 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर उपस्थित सीओ प्रवीण कुमार ने सभी आंदोलनकारियों को माला पहनाकर व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो, अमृत महतो, वीरेंद्र प्रधान, इंद्रजीत महतो, महेश्वर महतो, विकास चंद्र दास, परितोष दास, बेनी माधव महतो, उत्तम कुमार पात्रो समेत प्रखंड के 141 आंदोलनकारी शामिल थे।

