Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता  रांची: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा समाजसेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों और जनहित के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही निकट भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुए उन्हें सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए सम्मेलन की गतिविधियों की सराहना की और भविष्य में सहयोग का…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  गम्हरिया: कांड्रा में प्रस्तावित स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण स्थल को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस स्थान को स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए चिन्हित कर साफ-सफाई की गई है, वह वर्षों पुराना जाहेरथान पूजा स्थल है। सोमवार को ग्रामवासियों ने इस संबंध में सांसद जोबा माझी को ज्ञापन सौंपकर निर्माण स्थल बदलने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि खाता संख्या 237 के प्लॉट संख्या 884 में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का प्रस्ताव किया गया है, जबकि यह स्थल ग्रामीणों की आस्था से जुड़ा जाहेरथान पूजा स्थल है। हालांकि खतियान में यह…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। प्रखंड कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम सोमवार को पोटका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सौरव चटर्जी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला सचिव जयराम हांसदा,व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रत्याशी रहे सुबोध सिंह सरदार उपस्थित थे। अतिथियों ने मौके पर कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन श्रृजन कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल एजेंट और पंचायत कमेटियों का विस्तार हेतु पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। बैठक में सर्वसम्मति…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  पोटका। पोटका थाना में शांति समिति की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में रामनवमी एवं ईद पर्व को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। सर्वसम्मति से उपस्थित सभी सदस्यों ने कहा कि आपस में भाईचारे के संबंध को निभाते हुए दोनों समुदायों के लोग अपने अपने पर्व को शांति तथा सद्भाव के साथ मनाएंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि जहां जहाँ भी पूजा या ईद मनाया जाता है वहां अभी तक किसी तरह का शांति भंग होने की संभावना नहीं रहता है। बैठक में पोटका पंचायत के मुखिया पानो सरदार, जुड़ी के मुखिया सुखलाल सरदार, शंकर…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जादूगोड़ा: यूसील के भाटीन माइंस में ठेका कंपनी एमएफपी जियो टेक पर मजदूरों के शोषण का आरोप लगाते हुए सोमवार को करीब 300 ठेका मजदूर हड़ताल पर उतर गए। पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं मजदूर नेता बाघराय मार्डी और पंचायत मुखिया श्रीराम सोरेन के नेतृत्व में मजदूरों ने सुबह से ही काम बंद कर 16 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप है कि ठेका कंपनी द्वारा डीजीएमएस के नियमों की अनदेखी कर खनन कार्य कराया जा रहा है और मजदूरों को कैंटीन, मेडिकल सुविधा, नियुक्ति पत्र, नाइट अलाउंस, ओवरटाइम भुगतान, अवकाश सहित कई…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: जादूगोड़ा के प्रसिद्ध मां रंकिनी मंदिर परिसर में करीब तीन करोड़ रुपये की सरकारी लागत से बना धूमकुड़िया भवन इन दिनों विवादों में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों ने कमिटी बनाकर इस सरकारी भवन को कमाई का जरिया बना लिया है और समारोह के लिए भारी भाड़ा वसूला जा रहा है। बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व इस भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने किया था, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग कम खर्च में शादी-विवाह व अन्य सामाजिक कार्यक्रम कर सकें। लेकिन अब भवन के उपयोग के लिए हॉल…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जादूगोड़ा: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराध को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने चिंता जताई है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विमल महतो ने कहा कि क्षेत्र में अचानक कई युवाओं की आर्थिक स्थिति में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है, जिससे साइबर अपराध की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई युवा साइबर अपराध में शामिल होकर आसपास के लोगों और यूसील कर्मियों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं के कारण लोग अब ऑनलाइन भुगतान करने से भी डरने लगे हैं और क्षेत्र में दहशत…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जादूगोड़ा: जादूगोड़ा स्थित यूसिल कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता भंडार में इन दिनों घरेलू गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि बुकिंग और भुगतान के बावजूद लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे कई उपभोक्ता निराश होकर वापस लौट रहे हैं। उपभोक्ता सह अखबार विक्रेता देवाशीष मंडल ने बताया कि सोमवार को वे सुबह 11 बजे गैस लेने के लिए भंडार पहुंचे। उनकी पर्ची भी कट गई और पैसा भी जमा हो गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिला। इस कारण…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जादूगोड़ा: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत मानपुर चौक पर रविवार को बिहार विधानसभा के बहड़ागोड़ा–घाटशिला संयुक्त विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक स्वर्गीय मुकुंद राम ताती की 124वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पान–ताती बुनकर समिति पोटका की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष बलराम पात्र, संरक्षक मंगल पान, विश्वनाथ खुटिया, प्राण बल्लभ पात्र, सचिव रामेश्वर पात्र, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार पात्र, कोषाध्यक्ष अविराम पात्र, संजय पात्र, पूर्णो चंद्र पात्र, पिकाको पात्र, चंद्रा प्रभा पान, विमल प्रसाद खुटिया सहित समाज के कई गणमान्य लोगों ने…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  गम्हरिया।प्रखंड मुख्यालय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित कर गम्हरिया प्रखंड के 141 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर उपस्थित सीओ प्रवीण कुमार ने सभी आंदोलनकारियों को माला पहनाकर व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो, अमृत महतो, वीरेंद्र प्रधान, इंद्रजीत महतो, महेश्वर महतो, विकास चंद्र दास, परितोष दास, बेनी माधव महतो, उत्तम कुमार पात्रो समेत प्रखंड के 141 आंदोलनकारी शामिल थे।

Read More