Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जन शिकायत निवारण दिवस के तहत मंगलवार को उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्णव मिश्रा ने समाहरणालय में 35 से अधिक नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान स्वास्थ्य उपचार, जमीन विवाद, स्कूल नामांकन, मंईयां सम्मान योजना, अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद, आर्म्स लाइसेंस, ट्रांसजेंडर अधिकार एवं पीएम आवास सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों को प्रस्तुत किया गया। एसडीओ ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया और समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर सोनारी नगर में विश्व हिन्दू परिषद के मार्गदर्शन में हिन्दू जागृति मंच के बैनर तले भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 18 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे कागलनगर सेंटर, सोनारी से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए डिमना ट्रांसपोर्ट नगर तक जाएगी। नव वर्ष यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों को भगवा पताकाओं से सजाया जा रहा है। यात्रा में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां, भजन मंडलियां एवं पारंपरिक वेशभूषा में मातृशक्ति की…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर। मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता को मंगलवार को जिला समाहरणालय सभागार में प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान रविरंजन कुमार विक्रम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर आयुक्त ने उन्हें जनहित, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ नगर विकास के लिए कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। वहीं उपमेयर पद के चुनाव में राहुल सिंह कश्यप ने जीत दर्ज की। कुल 34 वार्ड सदस्यों द्वारा हुए मतदान में राहुल कश्यप को 19 वोट मिले, जबकि गुलाम मुस्तफा राजा को 9 और मौमिता चटर्जी को 6 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही राहुल…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर। प्रखंड कार्यालय परिसर मंगलवार को पंचायत जनप्रतिनिधियों के विरोध प्रदर्शन से गूंज उठा। प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्य संघ ने विशाल धरना देते हुए प्रखंड प्रशासन और पंचायत सचिवों पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तीन वर्ष बीतने के बाद भी जनप्रतिनिधियों की बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है। बीडीओ पर मनमानी करने और जनहित के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया गया। वहीं पंचायत सचिवों की कार्यप्रणाली को तानाशाही बताते हुए कहा गया कि वे प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते और विकास कार्यों की जानकारी साझा…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर। शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रो-रो रोड से एक और मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने एक बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर आंगन में खड़ी स्कूटी चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, रो-रो रोड निवासी अभय सिंह के घर पर घटना के समय कोई मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद आंगन में खड़ी स्कूटी लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब अभय सिंह घर लौटे और दरवाजा टूटा पाया। अंदर…

Read More

22 मार्च को ऐतिहसिक होगी अखंड तिरंगा यात्रा – काले हज़ारों कंठ से एक स्वर में माँ भारती का होगा जयघोष । शहर होगा तिरंगामय – हर वर्ग – समुदाय की रहेगी भागीदारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में शहीदों के सम्मान में निकाली जाने वाली यह यात्रा देश की भव्यतम यात्राओं में से एक “शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा” इस साल पुन: 22 मार्च रविवार को अपने 11 वें वर्ष में प्रवेश करते हुए पूरे उत्साह और जोश के साथ निकाली जा रही है। यह यात्रा सुबह 9 बजे एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से निकलेगी जो…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर। श्री श्री बजरंग विजय मंदिर, जम्बू अखाड़ा, भालूबासा में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 19 से 28 मार्च 2026 तक भव्य रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह दस दिवसीय धार्मिक आयोजन 19 मार्च को नव संवत्सर के साथ श्री हरि राम नाम संकीर्तन से शुरू होगा और 28 मार्च को भव्य विसर्जन शोभा यात्रा के साथ संपन्न होगा। महोत्सव के तहत 19 से 21 मार्च तक 48 घंटे का अखंड कीर्तन, जबकि 22-23 मार्च को 36 घंटे का संपूर्ण रामायण पाठ आयोजित किया जाएगा। 24 मार्च को संध्या 5 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी,…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में 61.7 एकड़ भूमि पर करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से नया कैंपस स्थापित करने के लिए एपीसीआरडीए के साथ समझौता किया है। “एक्सएलआरआई अमरावती” नाम से विकसित होने वाले इस विश्वस्तरीय परिसर में पहले चरण में 1,000 छात्रों के लिए इंटीग्रेटेड प्रोग्राम और 200 पेशेवरों के लिए एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू होंगे। संस्थान का उद्देश्य आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से नेतृत्व आधारित गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा का विस्तार करना

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जादूगोड़ा:तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर से महिलाओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्मिक अधिकारी स्टेलिन हेंब्रम की अगुवाई में मंगलवार को तुरामडीह क्लब भवन में आयोजित इस कार्यशाला में आसपास के विस्थापित एवं प्रभावित गांवों—तालसा, केरूआ डुगरी, नांदूप और तुरामडीह की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन यूसिल तुरामडीह माइंस की मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह मुख्य अतिथि डॉ. बबीता साव, डॉ. स्वेता कुमारी और अस्पताल की नर्स संजुक्ता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. बबीता साव ने कहा कि “परिवार स्वस्थ रहेगा तो समाज…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 में प्रस्तावित संशोधनों के विरोध में मंगलवार को जमशेदपुर में ट्रांसजेंडर समुदाय ने विरोध जताया। जमशेदपुर क्वियर सर्कल (JQC) और पूर्वी सिंहभूम के ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। यह ज्ञापन संगठन के सदस्य शोवीक के नेतृत्व में जिला प्रशासन को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित संशोधन ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के मौलिक अधिकारों को कमजोर कर सकते हैं। समुदाय के प्रतिनिधियों ने के.एस. पुट्टस्वामी बनाम भारत संघ (2017) मामले का हवाला देते हुए कहा कि निजता का अधिकार संविधान के तहत…

Read More