Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, टीकाकरण व पोषण पर दी गई जानकारी
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, टीकाकरण व पोषण पर दी गई जानकारी

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जादूगोड़ा:तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर से महिलाओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्मिक अधिकारी स्टेलिन हेंब्रम की अगुवाई में मंगलवार को तुरामडीह क्लब भवन में आयोजित इस कार्यशाला में आसपास के विस्थापित एवं प्रभावित गांवों—तालसा, केरूआ डुगरी, नांदूप और तुरामडीह की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

    कार्यक्रम का उद्घाटन यूसिल तुरामडीह माइंस की मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह मुख्य अतिथि डॉ. बबीता साव, डॉ. स्वेता कुमारी और अस्पताल की नर्स संजुक्ता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. बबीता साव ने कहा कि “परिवार स्वस्थ रहेगा तो समाज और देश भी स्वस्थ रहेगा।” उन्होंने जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, बच्चों के टीकाकरण के महत्व और महिलाओं के विभिन्न जीवन चरणों में आवश्यक पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही “चीनी कम, जीवन में दम” का संदेश भी दिया।

    डॉ. स्वेता कुमारी ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के अभाव में महिलाएं संक्रमण का शिकार हो जाती हैं और समय पर उपचार नहीं करा पातीं। उन्होंने जागरूकता को स्वस्थ समाज की कुंजी बताया। वहीं, नर्स संजुक्ता कुमारी ने महिलाओं को टीकाकरण के महत्व और उससे जुड़ी जरूरी जानकारी दी।

    कार्यशाला के दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। गांव की गुड़िया सवैया ने यूसिल प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान से बीमारियों से बचाव की जानकारी मिलती है और परिवार व समाज को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में यूसिल के कार्मिक अधिकारी स्टेलिन हेंब्रम, अरुण नायक, राजेश चौरसिया, वकील हेंब्रम और डॉ. सुमित महानंदा सहित अन्य अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रांसजेंडर कानून संशोधन के खिलाफ जमशेदपुर में विरोध, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article अमरावती में बनेगा एक्सएलआरआई का नया कैंपस

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.