रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में शुक्रवार तड़के एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया, जब एक मरीज ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान परसुडीह निवासी के रूप में हुई है, जिसे 16 मार्च को गंभीर हालत में अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मरीज लंबे समय से गंभीर बीमारी…
Author: Aman Ojha
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड सभागार में प्रस्तावित SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्यक्रम को लेकर बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावी, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मियों को बूथ स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण का सत्यापन करने, सूची में आवश्यक संशोधन करने और नए योग्य मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया को सही ढंग से पूरा…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गम्हरिया में औचक निरीक्षण किया। अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने स्थानीय केपी इंडेन एलपीजी गोदाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिलीं। निरीक्षण के दौरान एजेंसी संचालक कालीपद सोरेन भी मौके पर मौजूद रहे और जांच प्रक्रिया में सहयोग करते नजर आए। अंचल अधिकारी ने सीधे उपभोक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं, जिसमें लोगों ने बताया कि घंटों लाइन में…
राष्ट्र संवाद संवाददाता लौहनगरी में रामनवमी महोत्सव की तैयारियां हुई तेज, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की जिला प्रशासन के संग दो अहम बैठकें संपन्न, समिति ने सुरक्षा, बिजली, ट्रैफिक व घाट व्यवस्था को लेकर दिए सुझाव जमशेदपुर। आगामी रामनवमी महोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। इसी क्रम में, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति द्वारा शुक्रवार को जिला प्रशासन के साथ दो महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुई, जिसमें पर्व को शांतिपूर्ण, भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पहली बैठक पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के साथ समिति…
निगम का दरवाजा हर आदमी के लिए खुला, व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से समस्याओं का होगा निपटारा :सुधा गुप्ता राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया और निगम के कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। इससे पहले निगम के उप प्रशासक कृष्ण कुमार ने अगुवाई की और पुष्प गुच्छ देकर मेयर सुधा गुप्ता का स्वागत किया एवं उन्हें चैंबर तक लें गए। इस अवसर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: यूसीआईएल के तुरामडीह, नरवा पहाड़ और जादूगोड़ा अस्पतालों की बदहाल स्थिति को लेकर जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने कड़ी नाराजगी जताई है। यूनियन के महासचिव सुरजीत कुमार सिंह ने डॉक्टरों की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की खराब स्थिति को लेकर सीएमडी को त्राहिमाम पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि तुरामडीह और नरवा पहाड़ अस्पतालों में वर्तमान में केवल तीन-तीन डॉक्टर ही कार्यरत हैं, जिससे मरीजों को लंबी कतारों, इलाज में देरी और मेडिकल बिल निपटान में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने कहा कि इन अस्पतालों को केवल ओपीडी के रूप…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ और भाटिन माइंस क्षेत्रों में लगातार हड़ताल और औद्योगिक असंतोष से उत्पादन प्रभावित होने की चर्चा तेज है। बीते महीनों में ठेका मजदूरों और कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर बार-बार कार्य बहिष्कार किया गया है। जानकारी के अनुसार, दिसंबर और जनवरी में जादूगोड़ा में कई दिनों तक हड़ताल हुई, वहीं नरवा पहाड़ में विस्थापितों ने 13 दिनों तक काम ठप रखा। भाटिन माइंस में भी वेतन और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल हुई। इससे उत्पादन लक्ष्य पर असर पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक 600–700 टन…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाड़ी मस्जिद के समीप कथित रूप से अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन किए जाने की खबर से इलाके में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 11 स्थित भाटिया बस्ती में कथित बच्चा चोरी के मामले से इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया। आनंद विहार रोड नंबर 9 निवासी एक बच्चे को पड़ोसी के घर में बंधक बनाकर रखने का आरोप है। स्थानीय लोगों के संदेह के बाद आरोपी के घर की तलाशी ली गई, जहां से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। लोगों का आरोप है कि आरोपी परिवार ने पहले बच्चे की तलाश का नाटक कर गुमराह करने की कोशिश की। घटना के बाद बस्ती में तनाव का माहौल है। कुछ लोगों ने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: आगामी 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर आयोजित झंडा जुलूस को लेकर जादूगोड़ा थाना परिसर में शांति समिति और अखाड़ा समितियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला ने की। बैठक में ईद-उल-फितर मस्जिद के सचिव, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी जुलूस निकालने पर सहमति बनी। अखाड़ा समितियों ने जुलूस के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने, पेयजल (पानी टंकी) की व्यवस्था, सुरक्षा बल की तैनाती तथा कार्यक्रम की समय-सारणी तय करने को लेकर सुझाव दिए। बैठक में जादूगोड़ा पुलिस प्रशासन के साथ गिरीश…
