Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जादूगोड़ा: पोटका प्रखंड के ग्वालकाटा पंचायत की पूर्व राशन डीलर मिकी हांसदा ने पीडीएस दुकान का लाइसेंस रद्द किए जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए जेएलकेएम नेता भागीरथी हांसदा से लाइसेंस वापस दिलाने की गुहार लगाई है। मिकी हांसदा का आरोप है कि कार्डधारियों को गुमराह कर उनका लाइसेंस असंवैधानिक तरीके से रद्द कराया गया। मामले में अब प्रशासनिक कार्रवाई और न्याय मिलने का इंतजार है।

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। अंचल अधिकारी पोटका निकिता बाला को उत्कृष्ट कार्य शैली जन सेवा के प्रति समर्पण और प्रशासनिक तत्परता के लिए जिला प्रशासन के द्वारा मंगलवार को सम्मानित किया गया। उपायुक्त करण सत्यार्थी के द्वारा उपायुक्त कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। श्री निकिता बाला की कार्य कुशलता का सबसे बड़ा प्रमाण हाल ही में गुड़गांव हरियाणा में हुए हादसे के दौरान देखने को मिला। वहां चार मजदूरों के दुखद मौत के मामले में अत्यंत संवेदन शीलता दिखाई। उन्होंने महज चार घंटे में सभी मृतक मजदूरों के परिजनों को पारिवारिक सूची…

Read More

रिपोर्ट-संजय सिन्हा  बड़बिल (ओडिया)बड़बिल नगरपालिका क्षेत्र निवासी डाँ. संजुक्ता आचार्या चटर्जी उतरप्रदेश के सोनभद्र मे वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान 2026 से हुई सम्मानित। सम्मान मिलने पर उनके परिजनों एवं समाजसेवीयो ने दिया बधाई। विदित हो कि उतरप्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील क्षेत्र मे बीते 15मार्च 2026 को प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान मे आयोजित वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित की गई थी।इस कार्यक्रम मे अतिथि के रुप मे नेपाल से दीपक प्रसाद उपाध्याय , सोनभद्र के पूर्व विधायक हरिराम चेरो,डाँ.दिनेश श्रीवास्तव सहित दर्जनों समाजसेवी उपस्थित हुए।इस समारोह मे देश विदेश के समाजसेवीयो को…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम) में जिला पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लतार सीका गांव में संचालित अवैध महुआ शराब चुलाई भट्ठी का भंडाफोड़ कर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मौके से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद की। साथ ही प्लास्टिक के ड्रमों में रखा करीब 4000 किलो जावा महुआ भी जब्त किया गया, जिसे वहीं पर नष्ट कर दिया गया। हालांकि छापामार टीम के पहुंचने से पहले ही भट्ठी संचालक फरार होने में…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को आदित्यपुर थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने की, जबकि सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार, मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि 21 मार्च को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मनाई जाएगी, जिसमें सुबह 8:45 बजे मुस्लिम बस्ती में नमाज अदा की जाएगी, वहीं 27 मार्च को रामनवमी और 28 मार्च को विसर्जन…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 28 के रोड नंबर 32 मुख्य मोड़ पर दबंगई और संवेदनहीनता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शराबी ने मामूली विवाद में फल विक्रेता रवि प्रजापति पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। घटना के दौरान व्यस्त सड़क पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी घायल की मदद करने की कोशिश नहीं की, जिससे अपराधी के हौसले और बुलंद नजर आए। पीड़ित रवि प्रजापति ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से उक्त…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर:आगामी त्योहारों—रामनवमी, हिन्दू नववर्ष यात्रा, ईद और चैती छठ—को लेकर बर्मामाइंस थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, बस्तीवासियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना था। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। इनमें पेयजल की कमी, खराब स्ट्रीट लाइट, जर्जर सड़कों और नालियों से बहते गंदे पानी जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं। इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और शीघ्र समाधान पर जोर दिया गया। थाना प्रभारी…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बर्मामाइंस स्थित सिद्धू-कानू बस्ती में मंगलवार को पानी कनेक्शन काटने पहुंचे टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद के बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। बस्तीवासियों ने कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, कंपनी की टीम तीन वाहनों में मौके पर पहुंची थी और पानी कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद कथित तौर पर हाथापाई की स्थिति बन गई। बस्तीवासियों का आरोप है कि इस दौरान महिलाओं, बच्चों और किन्नर समुदाय के लोगों के साथ भी मारपीट की गई,…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर। प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान रविरंजन कुमार विक्रम ने डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं, साफ-सफाई, ओपीडी पंजीकरण और डॉक्टरों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा मरीजों व परिजनों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक प्राप्त किया। आयुक्त ने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, संसाधनों के बेहतर उपयोग और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने 31 मार्च तक एलएमओ और पीएसए प्लांट चालू कर ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  नई दिल्ली/जमशेदपुर। सांसद बिद्युत बरण महतो ने लोकसभा में नियम 377 के तहत हीमोफीलिया रोग का गंभीर मामला उठाते हुए देशभर के मरीजों को आधुनिक और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि हीमोफीलिया एक लाइलाज रक्तस्राव संबंधी बीमारी है, जिसमें खून का थक्का बनने की क्षमता अत्यंत कम होती है और रोगियों, खासकर बच्चों को जीवनभर इलाज की आवश्यकता होती है। सांसद ने बताया कि पहले इस बीमारी का इलाज ताजा रक्त या प्लाज्मा से किया जाता था, जो प्रभावी नहीं था। बाद में फैक्टर-आठ आधारित उपचार शुरू हुआ, लेकिन इससे HIV/AIDS और…

Read More