राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। अंचल अधिकारी पोटका निकिता बाला को उत्कृष्ट कार्य शैली जन सेवा के प्रति समर्पण और प्रशासनिक तत्परता के लिए जिला प्रशासन के द्वारा मंगलवार को सम्मानित किया गया। उपायुक्त करण सत्यार्थी के द्वारा उपायुक्त कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। श्री निकिता बाला की कार्य कुशलता का सबसे बड़ा प्रमाण हाल ही में गुड़गांव हरियाणा में हुए हादसे के दौरान देखने को मिला। वहां चार मजदूरों के दुखद मौत के मामले में अत्यंत संवेदन शीलता दिखाई। उन्होंने महज चार घंटे में सभी मृतक मजदूरों के परिजनों को पारिवारिक सूची तैयार कर निर्गत कर दी। त्वरित कार्रवाई के बदौलत सरकारी प्रक्रिया में देरी का सामना नहीं करना पड़ा।

