Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता  पोटका। हरियाणा के भिवाड़ी स्थित दिल्ली–जयपुर हाईवे के कापड़ियावास में निर्माणाधीन साइट पर हुए दर्दनाक हादसे में जादूगोड़ा क्षेत्र के चार प्रवासी श्रमिकों की मौत के बाद पोटका के विधायक संजीव सरदार पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। विधानसभा सत्र समाप्त होते ही उन्होंने मृतकों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। दुःख की घड़ी में परिवारों के साथ खड़े दिखे विधायक विधायक संजीव सरदार ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा प्रखण्ड क्षेत्र गुहियापाल,मौदा,खांडामौदा,कैमी, गांडानाटा,कोटशोल,माटिहाना,बेंदा गाँव में शुक्रवार को ओड़िया समुदाय मनाया ‘पखाल दिवस’ आनंद लिये। ओडिशा की अस्मिता, परंपरा और साधारण जीवनशैली का प्रतीक ‘पखाल’ आज वैश्विक मंच पर अपनी चमक बिखेर रहा है। आज 20 मार्च को समेत दुनिया भर में बसे ओड़िया लोग ‘विश्व पखाल दिवस’ हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। आज हर किसी की थाली में ठंडी तासीर वाला यह व्यंजन परोसा जा रहा है। पखाल के साथ कई व्यंजनों का आनंद पखाल, जिसे पानी भात भी कहा जाता है, के साथ आलू का भर्ता, टमाटर की चटनी, बड़ी का चूरा, साग,…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  चांडिल ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोड़ो टोला दयालटांड़ में गुरुवार को नवरात्रि के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एआईएस एमजे डब्ल्यूए के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार अरुण माझी ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि अरुण माझी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और इसे संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम का आनंद लेने और खुशियां साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग हंसना भी भूलते जा रहे हैं, ऐसे में…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल सरायकेला खरसांवा ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन और ओवरलोड वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बिस्टाटांड़ के पास एक तेज रफ्तार और ओवरलोड बालू लदे हाइवा ने सामने से आ रहे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा ने ऑटो को लगभग 50 फीट तक घसीट दिया, जिससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक समेत सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बीरडीह निवासी 26 वर्षीय उत्तम कालिंदी और टीकर निवासी 32 वर्षीय मनोहर कालिंदी के रूप में…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में इस बार एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। साधारण ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी गम्हरिया प्रखंड की बेटियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और जज़्बे के दम पर असाधारण सफलता हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच लगातार अभ्यास करने वाली इन बेटियों ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता। प्रशिक्षक प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में तैयार हुई इन बालिकाओं ने शारीरिक दक्षता की हर चुनौती को…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जादूगोड़ा। मोड़ चौक स्थित शिव मंदिर के पीछे एक होटल संचालक द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किए जाने से क्षेत्र में दुर्घटनाओं और जाम की समस्या बढ़ गई है। होटल का सामान सड़क पर रखे जाने और ग्राहकों के वाहन सड़क पर खड़े होने से खासकर टर्निंग प्वाइंट पर बड़ी गाड़ियों के आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रोजाना इसी मार्ग से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं और भीड़भाड़ के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके अलावा होटल से निकलने वाला गंदा पानी भी सड़क पर बहाया जा रहा है, जिससे…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जादूगोड़ा। राखा कॉपर प्रोजेक्ट में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के अधीन कार्य कर रही साउथ वेस्ट प्राइवेट लिमिटेड (जिंदल कंपनी) द्वारा बाहरी लोगों को काम पर रखने को लेकर स्थानीय लोगों और भूतपूर्व कर्मचारियों के आश्रितों में भारी नाराजगी है। आरोप है कि ठेका के तहत निजी कंपनियों के माध्यम से बाहरी मजदूरों और यहां तक कि सुरक्षा गार्डों की भी नियुक्ति की गई है, जबकि स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है। साथ ही मजदूरों से अधिक समय तक काम लेकर कम वेतन देने की भी शिकायत सामने आई है। भूतपूर्व कर्मचारी एवं…

Read More

राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा बड़बिल(ओडिशा)जोड़ा नगरपालिका क्षेत्र निवासी समाजसेवी सह विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रंजीत महाकुड को भुवनेश्वर मे आयोजित कलिंगा टीवी के एक खास प्रोग्राम (प्रगति पाठ ओडिशा) में ‘शांतिदूत सम्मान” से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि बीते वर्ष 2022 में जोड़ा नगरपालिका क्षेत्र मे राम नवमी महोत्सव के अवसर पर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 RMC बाजार में मौजूद शिव मंदिर में हनुमान झंडा लगाने को लेकर दो विशेष समुदायों के बीच तनाव हो गया था,जो बाद मे दंगो मे परिवर्तन हो गया था,जिसके कारण जोड़ा शहरो मे कई दिनों तक अशांति का…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर स्थित आदित्य इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शारजाह, दुबई एवं यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) से लौटे छात्रों के सम्मान में भव्य प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान खाड़ी देशों से आए छात्रों ने भारत सरकार, विशेष रूप से विदेश मंत्रालय एवं UAE सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में ऑनलाइन वीजा की सुविधा और एयर इंडिया की विशेष उड़ानों के माध्यम से छात्रों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित की। समारोह में विजय प्रसाद, तारीख आलम और अविनाश कुमार समेत कई छात्रों ने संस्थान के प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहा कि…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी 26 वर्षीय रोहित शुक्ला उर्फ चंदन शुक्ला की बेंगलुरु में एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। रोहित बेंगलुरु एयरपोर्ट के बाहर पार्किंग स्थल में कार्यरत थे, जहां ड्यूटी के दौरान एक वाहन की चपेट में आ जाने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी कर्नाटक पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन बेंगलुरु के लिए रवाना हुए और अब पार्थिव शरीर को लेकर जमशेदपुर लौट रहे हैं। रोहित अपने परिवार के…

Read More