Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा हादसे के बाद पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक संजीव सरदार
    जमशेदपुर झारखंड

    हरियाणा हादसे के बाद पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    पोटका। हरियाणा के भिवाड़ी स्थित दिल्ली–जयपुर हाईवे के कापड़ियावास में निर्माणाधीन साइट पर हुए दर्दनाक हादसे में जादूगोड़ा क्षेत्र के चार प्रवासी श्रमिकों की मौत के बाद पोटका के विधायक संजीव सरदार पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। विधानसभा सत्र समाप्त होते ही उन्होंने मृतकों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की।

    दुःख की घड़ी में परिवारों के साथ खड़े दिखे विधायक

    विधायक संजीव सरदार ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवारों को धैर्य व संबल बनाए रखने की बात कही। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और उन्होंने अपने स्तर से उनको आर्थिक सहयोग भी दिया ।

    मुआवजा व सरकारी सहायता दिलाने की पहल तेज

    विधायक ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी सहायता एवं मुआवजा राशि पीड़ित परिवारों को जल्द दिलाई जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत मिल सके और उन्हें आर्थिक संबल मिल सके।

    इस मौके पर झामुमो के स्थानीय नेतागण, कार्यकर्ता, गांव के बुद्धिजीवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईद को लेकर जामताड़ा में कड़े सुरक्षा इंतजाम, 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय
    Next Article गेड़िया में जनसमस्याओं पर चर्चा, उच्च विद्यालय को +2 करने की मांग

    Related Posts

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    September 25, 2026

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    September 25, 2026

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.