राष्ट्र संवाद संवाददाता गणगौर एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो मारवाड़ी समाज में बहुत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान शिव और पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है, जो वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि का प्रतीक है। जादूगोड़ा में सुहागन महिलाओं के द्वारा धूमधाम से गणगौर का त्यौहार मनाया गया। मारवाड़ी समाज में गणगौर का त्योहार होली के दूसरे दिन से शुरू होता है और 16 दिनों तक चलता है। इस दौरान, महिलाएं और युवतियां भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं, और उनके लिए विशेष भोग और प्रसाद तैयार करती हैं ⁴।…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। कोवाला थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर तिरिंग (ओडिशा) मुख्य पथ पर हल्दीपोखर नागा नदी के समीप एक कार को हाइवा ने ओवरटेक के दौरान रगड़ दिया। जिससे कार में सवार छह लोग घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर की है। मिली जानकारी अनुसार हाइवा वाहन (जेएच05एसी/0707) तथा कार (जेएच 05ईसी8996) हल्दीपोखर से ओडिशा की ओर जा रहे थे। घटनास्थल पर कार ओवरटेक कर रहा था,इस दौरान हाइवा ने कार को पास नहीं देकर रगड़ दिया। हाइवा के टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हुआ और कार में सवार बिट्टु सहित छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन को मामुली…
राष्ट्र संवाद संवाददाता बड़बिल (ओडिशा) पुरे देश के साथ साथ बोलानी टाउनशिप मे हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ साथ ईद-उल-फितर त्योहार मनाई गई। शुक्रवार शाम को चांद दिखने के बाद मुस्लिम समुदाय में खुशी लहर फैल गई शनिवार को प्रातःकाल बोलानी टाउनशिप के कालोनी जामा मस्जिद एवं मुख्य मार्केट के रजा मस्जिदो में विशेष नमाज अदा की गई और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” दिया
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा :मुसाबनी प्रखंड के राखा कॉपर पंचायत के मुर्गा घुटू क्षेत्र में संचालित किजालिक स्टर्च प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला 20 सूत्री सदस्य सुखो मुर्मी (टिकी मुखी) द्वारा उपायुक्त को दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश जारी कर दिया है। शिकायतकर्ता ने 24 दिसंबर 2025 को दिए गए अपने पत्र में आरोप लगाया था कि कंपनी द्वारा राष्ट्रीय नियम-कानून, पर्यावरण मानकों, जल संसाधन एवं वन अधिनियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। पत्र में उल्लेख…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : यूसिल की तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट क्लब भवन में आज शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन यूसिल के महाप्रबंधक चंचल मन्ना ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस रक्तदान शिविर में 153 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। । इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि सह तुरामडीह यूनिट हेड श्री चंचल मन्ना ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। कंपनी जनहित में इस तरह का आयोजन हर साल करते आ रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में यूसिल की ओर से मैनेजर स्टेलीन हेंब्रम, डी एन सिंह, एच…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे से गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इससे पूर्व जिले के सभी मस्जिदो में निर्धारित समय के अनुसार नमाज पढ़ कर देश में अमन चैन और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने आपस में एक-दूसरे के गले लगते हुए ईद की बधाई दी। जिले के मुड़िया स्थित ईदगाह में प्रातःकाल में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा पूरे मुल्क में खुशहाली एवं अमन चैन के लिए सामूहिक रूप से नमाज…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया आदित्यपुर ऑटो कलस्टर सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर उद्यमियों को नए आयकर अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें आगामी एक अप्रैल से लागू होने वाले नए आयकर अधिनियम अधिनियम की बारीकियों से भी अवगत कराया गया। इस मौके पर उपस्थित बिहार/झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा ने कहा कि देश में 75 करोड़ पैन धारक हैं, किंतु मात्र 12 प्रतिशत लोग ही रिटर्न जमा करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार-झारखंड में यह आंकड़ा मात्र 8.3 प्रतिशत है। शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका पैन कार्ड धारकों को रिटर्न भरने के लिए प्रेरित…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात महिला ने अचानक रेलवे ओवरब्रिज से नीचे छलांग लगा दी। हालांकि यह घटना एक बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी, लेकिन सौभाग्यवश जिस स्थान पर महिला गिरी, वहां पहले से भारी मात्रा में कोयला डस्ट (धूल) जमा था, जिसने किसी हद तक झटके को कम कर दिया और उसकी जान बच गई। बावजूद इसके, ऊंचाई से गिरने के कारण…
राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। शनिवार को रांची रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए हाई टेंशन (25,000 वोल्ट) तार से संपर्क कर लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। इस दौरान उसकी जान बचाने के लिए आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर सूरज पांडेय ने अद्भुत साहस का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार, युवक को सुरक्षित नीचे उतारना बेहद जोखिम भरा था। ऐसे में सब-इंस्पेक्टर सूरज पांडेय खुद पत्थरों पर लेट गए और करंट से झूल रहे युवक को अपने शरीर पर गिरवाया, ताकि उसे गंभीर चोट से बचाया जा सके। घटना के तुरंत बाद युवक के इलाज के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा बिलुप्त होती आदिवासियों के पारंपरिक खेल सेकोर एवं काती को पुर्नजीवित एवं प्रोत्साहित करने के उदेश्य से शुरू किये गये दो दिवसीय प्रीमियर लीग-2026 के अंतिम दिन शुक्रवार को तेंतला फुटबॉल मैदान मे काती खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के झारखंड एवं ओडिशा के सिनीयर एवं जुनियर वर्ग मे कुल 45 टीमों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता के समापन मे मुख्य अतिथि के रूप मे पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे, जिन्होंने विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण कर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया. मौके पर श्री सरदार ने…
