Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा काती खेल प्रतियोगिता में 45 टीमों ने लिया भाग
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा काती खेल प्रतियोगिता में 45 टीमों ने लिया भाग

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    पोटका। टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा बिलुप्त होती आदिवासियों के पारंपरिक खेल सेकोर एवं काती को पुर्नजीवित एवं प्रोत्साहित करने के उदेश्य से शुरू किये गये दो दिवसीय प्रीमियर लीग-2026 के अंतिम दिन शुक्रवार को तेंतला फुटबॉल मैदान मे काती खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के झारखंड एवं ओडिशा के सिनीयर एवं जुनियर वर्ग मे कुल 45 टीमों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता के समापन मे मुख्य अतिथि के रूप मे पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे, जिन्होंने विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण कर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया. मौके पर श्री सरदार ने कहा कि झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र मे काती खेल भूमिज एवं संथाल आदिवासी समुदायों द्वारा अग्रणी रूप से खेला जाने वाला खेल है. काती पारंपरिक रूप से फसल के मौसम के बाद खेला जाता है. खेल में खिलाड़ियों की संख्या और मैदान का आकार निश्चित नहीं है. प्रत्येक खिलाड़ी के पास एक बांस की लाठी और इमली की लकड़ी से बनी एक अर्धवृत्ताकार डिस्क होती है, जिसे काती कहा जाता है. काती खेल त्वरित सजगता और पैरों के कुशल उपयोग का खेल है. खेल में एक टीम अपनी कातियों को एक स्थान पर एक पंक्ति में सीधा खड़ा कर देती है, वहीं दूसरी टीम अपनी कातियों से उस पर प्रहार करके उसे गिराने का प्रयास करती है, जिसे वे एक निश्चित दूरी से एक लंबे बांस की सहायता से अपने पैर से मारते हैं. प्रत्येक सफल प्रहार अंक अर्जित करता है. अंत में, सफल प्रहार करने वाली टीम ‘बर्गा’ (राजा) पर प्रहार करती है, जो दोनों तरफ कातियों के बीच में रखा गया एक छोटा लकड़ी होता है. इस आयोजन को सफल बनाने मे टाटा स्टील फाउंडेशन के ट्राईबल आइडेंटिटी लीड शिव शंकर कांडेयोंग, मैनेजर आनंद बोयपाई, बीरेन तियु, आरसी टुडू, लखन हांसदा, रीतेश टुडू, देवराज मुंडा, शिव नारायण हेंब्रोम, अजिंक्या बिरुआ, सालखन मुर्मू, रमेश सुंडी आदि का सराहनीय योगदान रहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगेड़िया में जनसमस्याओं पर चर्चा, उच्च विद्यालय को +2 करने की मांग
    Next Article भूतनाथ मंदिर में प्रेस कॉन्फ्रेंस, 25–27 मार्च तक तीन दिवसीय कार्यक्रम की घोषणा

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.