9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: गायत्री ज्ञान मंदिर, भालूबासा में रविवार को गायत्री परिवार के नवयुग दल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मंडल की महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में आगामी सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि 9 अगस्त को जमशेदपुर ब्लड बैंक में नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नवयुग दल के कार्यकर्ता अंगदान का संकल्प लेंगे तथा आमजन से भी इस महाअभियान से जुड़ने की अपील करेंगे। इसके अलावा वृहद वृक्षारोपण अभियान एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सामूहिक गायत्री महायज्ञ के आयोजन की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
गोष्ठी में झारखंड प्रांत के युवा प्रांतीय समन्वयक संतोष राय, रक्तदान शिविर के समन्वयक संजीव सिन्हा, प्रभारी आलोक नारायण सिंह, नवयुग दल के पूर्व संयोजक संतोष श्रीवास्तव सहित नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

