Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार ने आज गोलमुरी सब्जी मार्केट पहुंचकर कल संध्या समय हुई फायरिंग एवं रंगदारी की घटना के भुक्तभोगी श्री मथुरा पोद्दार एवं उनके भाई श्री ज्योति पोद्दार से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

    इस दौरान भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष श्री पप्पू उपाध्याय सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अशोक सामंता, श्री बंटी अग्रवाल, श्री समरेश कुमार, श्री सुरेंद्र सिंह शिंदे, श्री लक्ष्मण बेहरा, श्री मोहम्मद नौशाद एवं श्री संदीप आइच भी उपस्थित रहे।

    घटनास्थल से ही दिनेश कुमार ने गोलमुरी थाना प्रभारी से दूरभाष पर वार्ता कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने अपराधियों के भय से अपनी दुकानें बंद करने वाले व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने तथा सभी दुकानों का संचालन सामान्य रूप से सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

    इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर जैसे औद्योगिक एवं व्यावसायिक शहर में व्यापारियों के बीच भय का वातावरण अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस करेंगे तो इसका प्रतिकूल प्रभाव व्यापार, निवेश और आम जनजीवन पर पड़ेगा। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना राज्य सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपराध एवं रंगदारी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल दिखाई दे रही है, जिसके कारण अपराधियों के मनोबल में वृद्धि हो रही है। ऐसी घटनाओं पर तत्काल और कठोर कार्रवाई आवश्यक है, ताकि जनता एवं व्यापारियों का प्रशासन पर विश्वास बना रहे।

    दिनेश कुमार ने स्पष्ट कहा कि भाजपा व्यापारियों, आम नागरिकों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग की सुरक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़ी है। यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तो भारतीय जनता पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

    उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गोलमुरी बाजार सहित शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे बिना किसी डर के अपना व्यवसाय संचालित कर सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष
    Next Article केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    Related Posts

    सावन से पहले आषाढ़ी पूजा संपन्न, सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना

    July 20, 2026

    नौकरी की मांग को लेकर बोकारो जनरल अस्पताल में हंगामा।

    July 20, 2026

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सावन से पहले आषाढ़ी पूजा संपन्न, सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना

    नौकरी की मांग को लेकर बोकारो जनरल अस्पताल में हंगामा।

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    संघर्ष: एक महिला अभ्यर्थी की सफलता की अनकही कहानी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.