ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति की वार्षिक आमसभा रविवार को मिथिला भवन में आयोजित हुई। बैठक में 194 आजीवन सदस्यों एवं विभिन्न मैथिली संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान वार्षिक प्रतिवेदन, आय-व्यय विवरण एवं संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।
आमसभा के दूसरे सत्र में वर्ष 2026-29 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जय चंद्र झा अध्यक्ष, अशोक झा पंकज महासचिव, विक्रम आदित्य सिंह कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार झा उपमहासचिव, गोपाल झा कार्यालय सचिव तथा अजय झा संगठन सचिव चुने गए। वहीं अरुण कुमार झा, सरोज कांत झा, शैलेन्द्र झा और अश्विनी ठाकुर उपाध्यक्ष बनाए गए। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक जीवछ झा, नवकांत झा और विपिन कुमार झा की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी के गठन पर सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

