रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला जिले में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की एक बड़ी और बेहद नाटकीय कार्रवाई ने पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया। एसीबी की टीम ने भू-अर्जन विभाग के लिपिक प्रीतम आचार्य को उस वक्त दबोच लिया, जब वह उपायुक्त कार्यालय के बाहर एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि एसीबी ने सुनियोजित रणनीति के तहत एक साथ दो अलग-अलग स्थानों—सरायकेला समाहरणालय और गम्हरिया प्रखंड कार्यालय—में छापेमारी की, जिससे पूरे जिले में सनसनी फैल गई। समाहरणालय परिसर से लिपिक प्रीतम आचार्य…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता चाकुलिया प्रखंड के रेंगड़पाहिड़ी में मां शीतला माता पूजा बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर युवा समाजसेवी कुणाल महतो शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर मां शीतला से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ पूजा में भाग लिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां शीतला की आराधना की गई और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय…
राष्ट्र संवाद संवाददाता उत्तर प्रदेश (इंद्र यादव) प्रतापगढ़/चंदौली: प्रशासन की कुर्सी पर बैठकर जनता की समस्याओं का निपटारा करने वाले दो अफसरों के बीच का विवाद अब पुलिस की फाइलों तक पहुंच गया है। चंदौली में तैनात SDM दिव्या ओझा और उनके पति SDM अनुपम मिश्रा के बीच चल रहा घरेलू विवाद अब सार्वजनिक हो चुका है। दिव्या ओझा के पिता ने अपने दामाद पर जो आरोप लगाए हैं, उन्होंने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। गंभीर आरोप: नपुंसकता छुपाकर शादी और 20 करोड़ का दहेज दिव्या के पिता निशाकांत ओझा ने आरोप लगाया है कि अनुपम मिश्रा ‘जन्मजात…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 17 और 18 में शनिवार देर रात चोरी की कोशिश से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे दो की संख्या में आए चोरों ने रोड नंबर 18 स्थित एक घर में सेंधमारी का प्रयास किया। इस दौरान चोरों ने बिजली पोल से घर तक जुड़े कीमती कॉपर वायर को काटकर चोरी कर लिया। जैसे ही घरवालों को आहट मिली, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोग भी सतर्क हो गए।…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: परमाणु ऊर्जा विभाग के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तथा माइंस से सटे गांवों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से यूसिल (UCIL) की ओर से रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. कंचम आनंद राव एवं वित्त निदेशक विक्रम केसरी दास ने किक मारकर किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद जे एंड जे छोलागोडा (जादूगोड़ा) की टीम विजेता बनी, जिसे 20 हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: वर्ष 22 मार्च 2000 को अपनी सेवा की शुरुआत करने वाले जिले के 40 शिक्षकों का जादूगोड़ा में भावनात्मक जमावड़ा देखने को मिला। 26 वर्षों के लंबे सफर को यादगार बनाने के लिए सभी शिक्षक एक स्थान पर एकत्रित हुए और अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने सेवाकाल के दौरान आए उतार-चढ़ाव, संघर्ष और उपलब्धियों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। वर्षों बाद साथियों से मिलकर सभी ने हर्ष और उत्साह का अनुभव किया। जादूगोड़ा के एक रिज़ॉर्ट में आयोजित इस मिलन समारोह में सभी ने अपने व्यक्तिगत जीवन के सुख-दुखों…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखने लगा है। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने होटल संचालकों को बुरी तरह प्रभावित किया है। जानकारी के अनुसार, होटल संचालकों को गैस सिलेंडर ब्लैक में खरीदना पड़ रहा है, जिसके लिए उन्हें एक सिलेंडर पर लगभग 2000 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। इसका सीधा असर खाने-पीने की वस्तुओं के दाम पर पड़ा है। जहां पहले इडली 5 रुपये में मिलती थी, अब उसकी कीमत बढ़कर 10 रुपये हो गई है। वहीं आलू चॉप…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के शहरबेड़ा गांव (पोस्ट–चैनपुर, थाना–चांडिल) में निजी भूमि पर सरहुल पर्व के आयोजन को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले में झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद कथित रूप से आयोजन किए जाने पर अनुमंडल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में वादी पक्ष के खतियानधारियों ने आरोप लगाया कि न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद उनकी निजी भूमि पर जबरन सरहुल पर्व का आयोजन किया गया। इसे न्यायालय की अवमानना बताते हुए उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही और लीपापोती का आरोप लगाया। वादी पक्ष के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल चांडिल प्रखंड अंतर्गत मौजा रामगढ़ में आगामी 24 एवं 25 अप्रैल 2026 (बंगला वैशाख 10 एवं 11) को आयोजित होने वाले चड़क पूजा (बुढ़ा बाबा की पूजा) को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्री कालीपद सिंह सरदार ने की। बैठक में बुढ़ा बाबा की पूजा की तैयारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। खासतौर पर छोटानागपुर की पारंपरिक छौ नृत्य एवं अन्य ट्रेडिशनल डांस कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान गांव…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका प्रखंड के शोहदा पंचायत अंतर्गत बालीजुड़ी गांव में ग्रामीणों के साथ विश्व जल दिवस मनाया गया। मौके पर पी एल वी के द्वारा जल दिवस मनाए जाने के महत्व को बताया गया। जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए जीवन में शुद्व जल के महत्व को बताया गया। हम अपने दैनिक जीवन में पानी को इस्तमाल में नियंत्रण नहीं करते इसका खामियाजा अभी से ही हमें भुगतना पड़ रहा है हर जगह हमें एक जैसा पानी नहीं मिल रहा जल स्तर बहुत नीचे चला गया है हमारे अगले पीढ़ी को जल की समस्या…
