Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जादूगोड़ा। यूसील जादूगोड़ा यूरेनियम प्रोजेक्ट में ठेकाकर्मियों की मांगों को लेकर हुए समझौते के बावजूद अब तक मृतकों के आश्रितों को नियुक्ति नहीं मिलने से मजदूरों में भारी नाराजगी है। 13 से 15 जनवरी तक सात सूत्री मांगों को लेकर हुई हड़ताल के बाद 15 जनवरी को विधायक सोमेश सोरेन की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें 15 फरवरी तक दो मृत ठेकाकर्मियों के आश्रितों को नौकरी देने पर सहमति बनी थी। मजदूर नेताओं का आरोप है कि लिखित समझौते के बावजूद 40 दिन बीत जाने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया, जिससे प्रबंधन पर…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जादूगोड़ा। चैती छठ पर्व को लेकर जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह रहा, लेकिन शिव मंदिर छठ घाट की साफ-सफाई नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। घाट पर गंदगी के कारण कई व्रतियों को मजबूरी में अपने घरों या अन्य नदी घाटों पर जाकर अर्घ्य देना पड़ा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यूसिल प्रबंधन की ओर से घाट की सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई, जिससे पर्व के दौरान काफी परेशानी हुई। नदी और आसपास के क्षेत्र में गंदगी, यहां तक कि शराब की बोतलें पड़ी होने की भी शिकायत सामने…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  पोटका. जिला मुखिया संघ, पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधिमंडल कान्हु मुर्मू ने झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग की निदेशक महोदया से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर पंचायत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्य रूप से पंचम राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग, तथा पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से संबंधित मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ। निदेशक महोदया ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। यह प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष श्री कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में गया, जिसमें…

Read More

रात 10:30 बजे की घटना, पुलिस हस्तक्षेप से टला बड़ा हादसा चांडिल : चांडिल स्टेशन रैक यार्ड से कोयला और आयरन जैसे खनिज पदार्थों का परिवहन को लेकर चांडिल बाजार एक बार फिर विवादों में आ गया। सोमवार देर रात लगभग 10:30 बजे भारी वाहनों के संचालन को लेकर बाजार में जमकर हंगामा हुआ। चांडिल बाजार स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के बीच कहासुनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसे पुलिस के हस्तक्षेप से शांत कराया गया। रैक यार्ड ,हाइवा,टिप ट्रेलर भारीवाहन संचालक उतरे , दबंगई, गुंडागर्दी पर जानकारी के अनुसार, चांडिल चौक बाजार में कोयला लदे तीन हाइवा…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  पोटका। रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग गीतिलता में मंगलवार को विश्व क्षय दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसकी रोकथाम, प्रारंभिक निदान, और उपचार के महत्व पर प्रकाश डालना था। कार्यक्रम की शुरुआत विश्व क्षय दिवस के महत्व के परिचय से हुई। सहायक प्रोफेसर श्रीमती मोनिशा संतरा ने इस वर्ष के थीम, “हाँ! हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं!” पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक व्यावहारिक व्याख्यान दिया। उन्होंने सामूहिक प्रयासों, प्रारंभिक पहचान, उपचार का पालन, और समुदाय जागरूकता के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में श्रीमती…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  पोटका। हरिवंश नगर हाता स्थित तारा पब्लिक स्कूल में 14वां वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार, उपप्रमुख उर्मिला सामद, मुखिया देवी भूमिज, मुखिया सुखलाल सरदार एवं समाजसेवी लक्ष्मी भूमिज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य कमलेश मिश्र ने स्वागत भाषण के बाद विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिनमें कृष्ण-सुदामा नृत्य, मां-बेटी, नारी शक्ति, आर्मी नृत्य, छोटा बच्चा प्रस्तुति, उड़िया नृत्य, ‘बुमरो बुमरो’, काली-दुर्गा एक्ट, कॉमेडी, ‘आज नचले’,…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आईआईटी मोड़ और उत्कल मोड़ के समीप मंगलवार सुबह करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। अर्का जैन यूनिवर्सिटी की बस (संख्या JH05DG-9253) ने तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना में बाइक सवार शेख मोहम्मद नसीम, जो…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  छठ एवं रामनवमी जैसे आस्था और श्रद्धा के महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा आदित्यपुर, गम्हरिया एवं आरआईटी थाना क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ संबंधित थानों में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  नगर निगम की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है, जहां वार्ड पार्षद के पद पर प्रतिनिधि के आ जाने के बावजूद सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। स्थानीय पार्षदों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी उनकी बात नहीं मानते और अपनी मनमानी करते हैं। पहले जहां प्रत्येक वार्ड में तीन महिला और तीन पुरुष सफाई कर्मचारी तैनात किए जाते थे, वहीं अब केवल एक पुरुष और दो महिला कर्मियों के भरोसे पूरे वार्ड की सफाई कराई जा रही है। यही नहीं, इन्हीं सीमित कर्मचारियों से…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  चांडिल – श्री श्री 108 खेलाई चंडी सार्वजनिक बासंती पूजा समिति, कॉलेज मोड़ चांडिल के तत्वावधान में चैती नवरात्र के अवसर पर इस वर्ष भी चार दिवसीय बासंती पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समिति के राजू दां एवं संचिता दां ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 मार्च को महासप्तमी के दिन भव्य कलश यात्रा के साथ पूजा का शुभारंभ होगा। यह कलश यात्रा प्रातः 6 बजे बामनी नदी से प्रारंभ की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 26…

Read More