राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया रांची के खेलगांव में आगामी 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित फोटो फेयर को लेकर मंगलवार को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लास्टर में सरायकेला-खरसावां फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष आदित्य बेज, सचिव चंद्रशेखर शर्मा, सह सचिव सनातन महतो, कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र शर्मा समेत जिले के 30 से अधिक फोटोग्राफर उपस्थित थे।
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: यूसीआईएल आवासीय कॉलोनी स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय की मुख्य सड़क पर शाम के समय बैरियर लगाए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल बंद रहने के बावजूद भी रास्ता रोका जा रहा है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों के अनुसार, यह बैरियर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लगाया गया है। कॉलोनी के मार्केटिंग सेंटर से सी-टाइप एस्टेट ऑफिस जाने वाले लोगों को बंगला नंबर E1 चौक के पास बैरियर का सामना करना पड़ता है, जहां गार्ड बैरियर खोलने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: यूसील विस्थापित एवं जोआर संगठन ने 25 मार्च को प्रस्तावित बैठक का बहिष्कार करते हुए प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। संगठन का कहना है कि बैठक में न तो सक्षम अधिकारी मौजूद थे और न ही जिला प्रशासन के प्रतिनिधि, जिससे नाराज होकर वे वार्ता से बाहर हो गए। विस्थापितों ने आरोप लगाया कि यूसील लगातार वादाखिलाफी कर रहा है। उनकी जमीन टेलिंग पोंड में डूबने के बावजूद न मुआवजा मिला और न ही रोजगार। साथ ही आदिवासियों के पवित्र ‘जाहेरगढ़’ स्थल के प्रदूषण और क्षति पर भी आक्रोश जताया गया। संगठन ने चेतावनी दी कि…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा/पोटका: सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ चार दिनों तक कठिन व्रत और विधि-विधान के साथ मनाने के बाद उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर संपन्न हो गया। हाता, हल्दीपोखर समेत विभिन्न क्षेत्रों में छठव्रतियों ने भगवान भास्कर और छठी मैया की पूजा-अर्चना की। अंतिम दिन सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। जादूगोड़ा के ईटा भट्ठा छठ घाट सहित कई स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल में पूजा सम्पन्न हुई। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। प्रखंड के जुड़ी दुर्गा मंदिर में बुधवार से चैत्र नवरात्र पर मां बासंती की पूजा बुधवार को धूमधाम से शुरू हुआ। इसके पूर्व स्थानीय तालाब से बाजे गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बुधवार को सप्तमी पूजा किया गया। पूजा आयोजन के संबंध में मुख्य पुजारी मधुसूदन भट्टाचार्य ने कहा कि यहां प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्र पर मां बासंती की पूजा हर्षोल्लास से होता है। पूजा का शुभारंभ वर्षों पूर्व प्रख्यात पंडित अचल ठाकुर द्वारा किया गया था। वही परंपरा आज भी जीवंत है। पूजा के अष्टमी,नवमी व दशमी के दिन भक्तों की भीड़…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। गवालकाटा पंचायत के अंतर्गत गाँव – तिरिलघुटू में ग्रामीणों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी पदाधिकारीयों की बैठक गांव के चौराहे में इमली पेड़ के नीचे संपन्न हुआ बैठक में नेता गणों के समक्ष ग्रामीणों ने गांव की कई ज्वलनशील मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराया जैसे – (1) मुख्य पथ से जोड़ने वाली सड़क पांडवाकोचा प्राथमिक विधालय से तिरिलघूटू,आहार गुड्डू होते हुए सालगाघुटू तक पक्की सड़क निर्माण, (2) जल मीनार की मरम्मती (3) बड़ा तालाब का निर्माण (4) घाघरा कोचा सबर टोला की विद्युतीकरण (5) सभी टोला के विद्युत उपभोक्ताओं को कंज्यूमर बनाना बैठक…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। श्री श्री 108 खेलाई चंडी सार्वजानिक बासंती पूजा समिति, कालेज मोड़ चांडिल के द्वारा चैती नवरात्र के अवसर पर महासप्तमी के दिन भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बामनी नदी से कलश यात्रा की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में “जय माता दी” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। कलश यात्रा डैम रोड, चौक बाजार, बस स्टैंड होते हुए आयोजन स्थल कालेज मोड़ स्थित मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश की स्थापना की गई। इस अवसर पर आयोजन…
राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा प्रखंड स्थित बजरंगबली मंदिर में आयोजित चूड़ा प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस पावन आयोजन की शुरुआत देव नदी से 108 कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए भाग लिया। सुबह से ही देव नदी तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के पश्चात पवित्र जल से भरे 108 कलशों को सजाया गया। इसके बाद महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा…
राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल नगरपालिका क्षेत्र स्थित बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम मे समर वेकेशन कार्यक्रम एवं बेल्ट टेस्ट आयोजित की गई थी,जिसमे जोड़ा,बड़बिल, बोलानी आदि के 30प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था,बेल्ट टेस्ट भुवनेश्वर से आऐ ताइक्वांडो के प्रशिक्षक सत्यानंद साहु के देखरेख मे संचालित की गई।बेल्ट टेस्ट मे ताईक्वांडो प्रतिभागियों को उनके योग्यता के आधार पर बेल्ट दी गई।इस बेल्ट टेस्ट प्रतिभागियों मे बच्चों ने पुरा आनंद उठाया।बेल्ट टेस्ट एवं समर वेकेशन कार्यक्रम मे बच्चों के उत्कर्ष प्रतिभा प्रर्दशन के पीछे बड़बिल ताईक्वांडो ऐसोसिएशन के ट्रेनर कार्तिक चंद्र बेहरा के प्रयास को माना जाता है।
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां सुरक्षा के नाम पर तैनात प्राइवेट गार्ड की दबंगई ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि अस्पताल परिसर में मौजूद एक मरीज के परिजन को गार्ड ने मामूली कहासुनी के बाद बेरहमी से पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परिजन अपने मरीज की स्थिति को लेकर परेशान थे और किसी बात को लेकर गार्ड से बहस हो गई, जिसके बाद गार्ड ने आपा खो दिया और मारपीट पर उतर आया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने…
