Author: Aman Ojha

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावाँ जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पातकुम पुलिया के नीचे करकरी नदी से 14 मार्च 2026 को बरामद युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मृतक की पहचान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहिनी निवासी सूरज यादव उर्फ गोलू यादव के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक के पिता राम सुरेश राय के लिखित आवेदन पर ईचागढ़ थाना कांड संख्या 11/2026 के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल नीमडीह थाना क्षेत्र आदरडीह स्थित एनएच-18 पर गुरुवार शाम करीब 5 बजे दो वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए, हालांकि एक चालक केबिन में फंस गया। ग्रामीणों के सहयोग से आधे घंटे की मशक्कत के पश्चात् निकला गया . जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर चांडिल से पुरुलिया की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक पुरुलिया से चांडिल की ओर आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक का चालक…

Read More

राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा बड़बिल (ओडिशा)बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी टाउनशिप स्थित डी ए भी विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम “नवोत्सव ” बीते बुद्ववार को जेएनआरसी के प्रागंण मे संपन्न हुई।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे बोलानी सेल के सीजीएम मल्ला श्रीनिवासु उपस्थित हुऐ।अतिथि के रूप मे बोलानी महिला समिति अध्यक्षा -उषा मल्ला सहित महिला समिति की अन्य सदस्य उपस्थित रही।विषिष्ट अतिथि के रूप मे बोलानी सेल के विभिन्न विभाग अधिकारी राहुल राज मंडल(प्रोजेक्ट),संजीव कुमार(सिविल),गोपी वल्लभ कर(एच आर),आदि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ मे आमंत्रित अतिथियों के हाथो दीप प्रज्वलित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राधानाचार्य प्रभाकर…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  पोटका। ग्वाल काटा पंचायत के शासन घुटु के राशन डीलर मिकी हंसदा के दुकान पर शिकायत के मामले में ग्रामीणों ने प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन को एक ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में पंचायत अध्यक्ष सीता राम हंसदा, सचिव भवतोष भकत पर डीलर के प्रति पक्षपात करने का आरोप लगाया था। इसके बाद झामुमो प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने इस मामले को केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय के पास पहुंचा दिया है। केंद्रीय महासचिव ने ग्वाल काटा के पंचायत कमिटी को भंग कर दिया है। इसकी जानकारी अध्यक्ष सुधीर सोरेन, चक्रधर महतो, रमेश सोरेन, हितेश भकत, भुवनेश्वर…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  पोटका। पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सीगदी के तत्वाधान में आगामी 29 मार्च को सहार जुड़ी से सामूहिक अभिक्रम सायकिल यात्रा निकाली जाएगी। वन एवं पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए इस यात्रा का उद्देश्य होगा। पर्यावरण चेतना केंद्र में आयोजित एक प्रेस मीट में केंद्र के सलाहकार सिद्धेश्वर सरदार ने विस्तार पूर्वक बतलाते हुए कहा कि यह यात्रा प्रातः 9 बजे शुरू होकर शाम को पांच बजे बोराकाटा पहुंचेगा। रात्रि विश्राम के बाद 30 मार्च को विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए पोटका में यात्रा का समापन होगा। ग्वाल काटा, पोरातेटला, कालिकापुर,…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जादूगोड़ा। चर्चित राज कॉम चिटफंड घोटाला एक बार फिर सुर्खियों में है। 12 साल बीत जाने के बावजूद करोड़ों रुपये की ठगी के मुख्य आरोपी यूसिल के पूर्व कर्मी कमल सिंह और उसका भाई दीपक सिंह अब तक फरार हैं, जिससे निवेशकों में भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2008 से शुरू इस चिटफंड में लोगों को 5% ब्याज का लालच देकर बड़ी संख्या में निवेश कराया गया। यूसिल कर्मियों और ग्रामीणों ने जमीन तक बेचकर पैसा लगाया। सितंबर 2013 में आरोपी परिवार समेत फरार हो गए और लोगों की जीवनभर की कमाई डूब गई। इस…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में साइबर अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। कोकदा गांव में पुलिस कार्रवाई के बाद अब इचड़ा गांव साइबर अपराधियों का नया ठिकाना बनता दिख रहा है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने इचड़ा निवासी राज भगत को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिससे क्षेत्र फिर सुर्खियों में आ गया है। बताया जा रहा है कि राज भगत और उसका भाई राहुल भगत साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़े रहे हैं। राहुल पहले ही जेल जा चुका है, जबकि राज भगत पर भी अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने के आरोप…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जादूगोड़ा। टेलिंग पौंड के विस्थापितों एवं जोआर संगठन के सदस्यों ने यूसील प्रबंधन की कथित वादाखिलाफी के विरोध में गुरुवार सुबह पाइपलाइन खोलकर करीब एक घंटे तक काम ठप कर दिया। इससे प्रबंधन में हड़कंप मच गया। विस्थापितों का आरोप है कि 25 मार्च की बैठक में सक्षम पदाधिकारी व जिला प्रशासन की अनुपस्थिति के कारण उन्होंने वार्ता का बहिष्कार किया। इसके बाद विरोध स्वरूप यह कदम उठाया गया। स्थिति को संभालने पहुंचे यूसील अधिकारी महेश साहू ने 1 अप्रैल को नई बिल्डिंग में सीओ पोटका की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  गम्हरिया।बाबा तिलका मांझी महिला समिति के पीडीएस दुकानदार द्वारा कम राशन दिए जाने से आक्रोशित डुमरा पंचायत के रतनपुर के लाभुकों द्वारा गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उक्त राशन डीलर द्वारा कार्ड में दर्ज लाभुकों की संख्या के अनुपात में उन्हें कम राशन दिया जाता है। बताया कि उन्हें निर्धारित वजन से कम राशन दिए जाने की शिकायत पूर्व में भी की गई थी। किंतु, अबतक उक्त डीलर पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर वे सभी प्रखंड कार्यालय पहुंची है। ग्रामीणों ने उनके कार्ड को अन्य दुकानों के…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  ग़म्हरिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बाल अधिकार एवं संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य सह जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा एवं अतिथियों ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर प्राचार्य मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के विकास में शिक्षकों का अमूल्य योगदान है। विद्यालय में बच्चों को स्वस्थ माहौल प्रदान करने में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में अवश्य बताएं, ताकि बच्चे भावी समस्याओं के प्रति जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को…

Read More