राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।बाबा तिलका मांझी महिला समिति के पीडीएस दुकानदार द्वारा कम राशन दिए जाने से आक्रोशित डुमरा पंचायत के रतनपुर के लाभुकों द्वारा गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उक्त राशन डीलर द्वारा कार्ड में दर्ज लाभुकों की संख्या के अनुपात में उन्हें कम राशन दिया जाता है। बताया कि उन्हें निर्धारित वजन से कम राशन दिए जाने की शिकायत पूर्व में भी की गई थी। किंतु, अबतक उक्त डीलर पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर वे सभी प्रखंड कार्यालय पहुंची है। ग्रामीणों ने उनके कार्ड को अन्य दुकानों के साथ टैग करने की मांग की है। हालांकि, इस दौरान कार्यालय में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

