राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल नीमडीह थाना क्षेत्र आदरडीह स्थित एनएच-18 पर गुरुवार शाम करीब 5 बजे दो वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए, हालांकि एक चालक केबिन में फंस गया। ग्रामीणों के सहयोग से आधे घंटे की मशक्कत के पश्चात् निकला गया .
जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर चांडिल से पुरुलिया की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक पुरुलिया से चांडिल की ओर आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राज कुमार, कार्तिक कुमार सहित अन्य लोगों की मदद से फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
ओर घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

