
छठ घाटों की तैयारियों को लेकर मुखिया ने की बैठक
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर हल्दीपोखर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने सोमवार को ग्रामीणों के साथ बैठक कर घाटों की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में छठ घाटों की स्वच्छता, पहुंच पथों की मरम्मत, पेयजल, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुखिया ने संबंधित लोगों को निर्देश दिया कि पर्व से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था और पवित्रता का प्रतीक है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंचायत स्तर पर हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों से घाटों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बैठक में दिलीप अग्रवाल, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

