
झामुमो नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर का निधन
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
झामुमो नेता सन्नी सिंह की माता अमृत कौर (56) का रविवार सुबह रांची के रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। उनके निधन की खबर से परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें पहले टीएमएच में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची स्थानांतरित किया गया था। वह अपने पीछे पति, पुत्र-पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर झामुमो नेताओं सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

