Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता  चांडिल : श्री श्री 108 खेलाई चंडी मां बासंती पूजा समिति की ओर से विजयादशमी के अवसर पर मां बासंती की प्रतिमा का विसर्जन पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया।मा दुर्गा विदाई के मौके पर विधि विधान से मंदिर परिसर में सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला का आयोजन किया, जिसमें एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।  ‘आबार आसो माँ’ के उद्घोष के बीच महिलाओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी कॉलेज स्थित मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता हल्दीपोखर,हाता,पोटका,कालिकापुर, बड़ा भूमरी सहित अन्य गांवों में झंडा विसर्जन जुलूस में भीड़ उमड़ी। विजय बजरंग अखाड़ा हल्दीपोखर के तत्वावधान में झंडा विसर्जन जुलूस में सबसे ज्यादा भीड़ जुटी। यहां अखाड़ा द्वारा हनुमान मंदिर प्रांगण से बाजे गाजे के साथ जुलूस प्रारंभ किया गया। जुलूस हनुमान मंदिर से मुख्य पथ, चावल बाजार, दुर्गा मंदिर, कीर्तन पाड़ा होते हुए रंकिणी मंदिर पहुंची एवं वापसी भाया बागती पाड़ा होते हुए मुख्य पथ,कोवाली रोड होकर कमल तालाब में झंडा को ठंडा कर समापन किया गया। जुलूस के दौरान युवाओं ने डंडा, तलवार घुमाना,छाती पर इंटा तोड़ना सहित एक से बढ़कर एक…

Read More

राष्ट्र संवाद, संवाददाता, गम्हरिया कांड्रा, गम्हरिया समेत आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा रामनवमी विसर्जन जुलूस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान जुलूस को देखने क्षेत्र की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा था। इस दौरान श्री श्री महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति, सतवाहिनी, बजरंग अखाड़ा समिति टायो कॉलोनी, पूंजीडूंगरी अखाड़ा समिति समेत कई अन्य अखाड़ा समिति की ओर से विसर्जन जुलूस निकाला गया। विसर्जन जुलूस के दौरान अखाड़ा समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज करतबों की प्रस्तुति की गई जिसका लोगों ने काफी आनंद उठाया। इस दौरान कलाकारों द्वारा किए गए हैरतअंगेज करतबों से…

Read More

राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा बड़बिल(ओडिशा)पुरे देश के साथ साथ बोलानी एवं आसपास के क्षेत्र रामनवमी महोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेको घरो, विभिन्न मंदिरों, सहित हनुमान मंदिरों में पूजा करने के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी शांति नगर स्थित हनुमान मंदिर में धूमधाम से पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिरों में झंडा चढ़ाने और झंडा लगाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान जहां चारों तरफ भगवा पताका से क्षेत्र पटा रहा, वहीं वीर बजरंगबली तथा जय श्री राम के नारों से चारों…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया विसर्जन जुलूस के दौरान विभिन्न समाजसेवी संगठनों की ओर से क्षेत्र में कई जगहों पर शिविर लगाकर राम भक्तों व अन्य श्रद्धालुओं की सेवा की गई। श्री राम सेना की ओर से गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर शिविर आयोजित कर लोगों के बीच खिचड़ी और शर्बत वितरण किया गया। इससे पूर्व अध्यक्ष सन्नी सिंह के नेतृत्व में सरायकेला के एसडीओ अभिनव प्रकाश, आदित्यपुर नगर निगम के उप मेयर अंकुर सिंह, पार्षद धनंजय गुप्ता, शुभम पाण्डेय समेत कई समाजसेवियों को पा पहनाकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान झारखंड क्षत्रिय संघ, गम्हरिया इकाई, वैश्य…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता खो- खो इंडिया की ओर से उड़ीसा के कटक स्थित ढेंकनाल,आठगढ़ में आयोजित जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से कटक के लिए रवाना हुई। इस मौके पर झारखंड खो-खो संघ के महासचिव सुरेश नारायण चौधरी ने टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर विदा किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 30 मार्च से 02 अप्रैल तक आठगढ़, कटक ओडिशा में किया जाएगा। इस दौरान सभी खिलाड़ियों के बीच पोशाक वितरण भी किया गया‌। झारखंड की टीम में पुरुष वर्ग…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  पोटका: राधा गोविंद कीर्तन समिति, सरमन्दा द्वारा लगातार 19 वर्षों से आयोजित किए जा रहे पारंपरिक हरिनाम संकीर्तन का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 16 प्रहर चलने वाले हरिनाम संकीर्तन में आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के उद्घाटन मौके पर समाजसेवी सोमेन मंडल, चितरंजन दास, सतीश सरदार एवं साहित्यकार सुनील कुमार दे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विधि-विधान के साथ हरिनाम संकीर्तन का आयोजन प्रारंभ किया गया। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि सतीश सरदार और सुनील कुमार दे ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन भक्ति और…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  रांची/खूंटी: उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने झारखंड के खूंटी जिले की यात्रा के दौरान आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शनिवार को कहा कि उनका जीवन और बलिदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा है। राधाकृष्णन ने उलिहातु में इस दौरान बिरसा मुंडा के वंशजों से भी बातचीत की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत के उपराष्ट्रपति का पद संभालने के बाद भगवान बिरसा मुंडा की पवित्र जन्मभूमि उलिहातु की एक बार फिर यात्रा करने से मैं अत्यंत भावुक हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस महान स्वतंत्रता…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  नोएडा, 28 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पश्चिमी एशिया में एक महीने से युद्ध जारी है और भारत देशवासियों के भरोसे के साथ इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है। मोदी ने वैश्विक संकट की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा, “मैं प्रदेश व देश के सभी राजनीतिक दलों से आग्रह पूर्वक कहना चाहता हूं कि इस प्रकार के संकट से ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक है।” उन्‍होंने कहा, “जो भारतीयों और भारत के हक में है, वही भारत सरकार की…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  गम्हरिया : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गम्हरिया, सरायकेला-खरसावां द्वारा एक दिवसीय गैर-आवासीय केस-स्टडी संगोष्ठी 2026 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से आए लगभग 20-20 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “वर्ग-कक्ष की परिस्थितियां, समस्याएं और समाधान” रहा, जिस पर प्रतिभागियों ने समूहवार अपने-अपने केस-स्टडी प्रस्तुत कर शिक्षण के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और उनके प्रभावी समाधान पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार संकाय प्रभारी पंकज कुमार, सदस्य आर. लक्ष्मण राव, अनुभा सिंह, सीमा कुमारी तथा शिक्षक प्रतिनिधि सुधाकर ठाकुर…

Read More