Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या
    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: पुलिस का खुलासा

    चतरा: पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के आवास के मुख्य गेट के सामने प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला प्राइवेट बॉडीगार्ड न सिर्फ मानसिक विक्षिप्त है, बल्कि उसका पुराना आपराधिक इतिहास भी है।

    घटना के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना के आरोपी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी प्राइवेट बॉडीगार्ड बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही गाड़ी में मौजूद बिहार पुलिस के एक जवान सत्येंद्र कुमार को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं चतरा मे बाईपास निर्माण का कार्य कर रहे रमिया कंस्ट्रक्शन से जुड़े बिहार के गया जी अंतर्गत बेलागंज निवासी ठेकेदार विनित उर्फ जैकी यादव व उसके चालक प्रसाद यादव को भी हिरासत में रखा गया है, पुलिस सभी से गहनता से पूछताछ कर रही है।

    डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में आरोपी बलबीर सिंह ने बताया कि अतुल बार-बार उससे खैनी मांग रहा था और उसे तंग कर चिढ़ा रहा था। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने उसपर अपने लाइसेंसी हथियार से फायर कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी बलबीर ने अतुल पर दो फायर किया था। पहली गोली गाड़ी के सनरूफ को तोड़ते हुए निकल गई, वहीं दूसरी गोली दूसरे प्राइवेट बॉडीगार्ड अतुल सिंह के आंख में जा लगी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या

    डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बलबीर सिंह मेंटल कंडीशन से भी जूझ रहा है। पूर्व से उसका ईलाज रांची रिनपास से चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के पॉकेट से मेंटल हॉस्पीटल का पुर्जा भी मिला है। इससे पहले भी आरोपी बलबीर सिंह पर बिहार के नबीनगर में एक व्यक्ति पर गोली चलाने समेत अन्य थानों मे मामले दर्ज हैं। वह तीन वर्ष से ज्यादा वक्त तक जेल मे भी रहा है। बहरहाल पुलिस घटना के सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

    बड़ा सवाल: व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर प्रश्न

    • सरकारी बॉडीगार्ड बिहार के विधायक का, दूसरे राज्य मे साथ लेकर कैसे घूम रहा था बेटा..?
    • बेलागंज की जदयू विधायक मनोरमा देवी ने क्यों बेटे के साथ चतरा भेजा था अपना हथियारबंद सरकारी बॉडीगार्ड..?
    • बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के गिरेबान तक पहुंच सकती है मर्डर केस के जांच की आंच..?
    • विधायक के ठेकेदार बेटे के भौकाल में झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा बिहार पुलिस का जवान, दीनदहाड़े हत्या मामले मे सरकारी कार्बाइन जप्ती का कौन है जिम्मेवार..?
    • बिहार की प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी ने नहीं किया था आरोपी का चरित्र सत्यापन, मानसिक विक्षिप्त बलबीर विधायक पुत्र सह ठेकेदार का कर रहा था सुरक्षा..?
    • प्राइवेट मेंटल हथियार से लैश बॉडीगार्ड को क्यूं साथ लेकर घूम रहा था जैकी..?
    • घटना मे प्रयुक्त हथियार का लाइसेंस है या नहीं..?
    • आपराधिक मामलों के आरोपी बलबीर को किस एजेंसी नें कर रखा था ड्यूटी पर बहाल..?
    • क्या झारखंड मे एंट्री से पूर्व पुलिस को ठेकेदार जैकी नें दी थी सूचना..?
    • चतरा मे नहीं होती वाहनों कि नियमित चेकिंग, कैसे हथियार लेकर जिले मे एसपी आवास तक पहुँच गया प्राइवेट ठेकेदार..?
    • जैकी यादव को प्राइवेट बॉडीगार्ड आपूर्ति करने वाली सिक्योरिटी एजेंसी भी पुलिसिया रडार पर, नियुक्ति मापदंड और हथियारों की भी होगी जांच..?

    इस घटना में सबसे बड़ा सवाल उभर कर सामने यह आया है कि बिहार के बेलागंज की जदयू विधायक मनोरमा देवी के नाम से एलॉट सरकारी बॉडीगार्ड सत्येंद्र कुमार को उसका ठेकेदार बेटा जैकी यादव झारखंड मे लेकर कैसे घूम रहा था ? सरकारी बॉडीगार्ड सत्येंद्र कुमार के पास कार्बाइन हथियार है। घटना के बाद वह कार्बाइन लेकर मेन रोड की ओर दौड़ने लगा था। जिसके बाद एसपी कोठी के जवानों ने दौड़ा कर उसको पकड़ा था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है। उसके सरकारी कार्बाइन को भी जप्त कर ली गई है। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि बिहार पुलिस का जवान झारखंड में अपने हथियार के साथ क्या कर रहा था। क्या उसने जिले मे एंट्री से पूर्व चतरा पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस इस मामले की हर बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है। सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं की क्या झारखंड में एंट्री से पूर्व चतरा पुलिस द्वारा वाहनों की तलाशी नहीं ली जाती, इसी का नतीजा है कि गैरकानूनी तरीके से कोई भी व्यक्ति हथियार के साथ जिले मे प्रवेश कर जाता है और नियमविरुद्ध सरकारी व हथियारबंग गैर सरकारी बॉडीगार्ड का भौकाल मचाते धड़ल्ले से घूमते फिरते रहते है।

    प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या
    खैनी विवाद चतरा हत्याकांड झारखंड अपराध बिहार विधायक पुत्र बॉडीगार्ड हत्या
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था
    Next Article चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.