राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका: राधा गोविंद कीर्तन समिति, सरमन्दा द्वारा लगातार 19 वर्षों से आयोजित किए जा रहे पारंपरिक हरिनाम संकीर्तन का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 16 प्रहर चलने वाले हरिनाम संकीर्तन में आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के उद्घाटन मौके पर समाजसेवी सोमेन मंडल, चितरंजन दास, सतीश सरदार एवं साहित्यकार सुनील कुमार दे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विधि-विधान के साथ हरिनाम संकीर्तन का आयोजन प्रारंभ किया गया।
इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि सतीश सरदार और सुनील कुमार दे ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन भक्ति और मुक्ति का सरल मार्ग है। उन्होंने कहा कि कलयुग में हरि नाम के स्मरण से ही मनुष्य अपने पापों से मुक्ति पा सकता है। साथ ही गांव में सुख-शांति, समृद्धि, आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखने के उद्देश्य से इस आयोजन का विशेष महत्व है।
हरिनाम संकीर्तन को सफल बनाने में बदल दास, स्वप्न दे, अशोक दास, दिलीप मंडल, झूलन मंडल, पंकज मंडल, अजीत दास एवं मंटू दास सहित अन्य लोगों की अहम भूमिका

