Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु, 16 अक्टूबर (भाषा) सुधा यादव ने शुक्रवार को कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

    यादव ने थावरचंद गहलोत की जगह ली, जो 11 जुलाई 2021 से इस पद पर कार्यरत थे।

    कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू ने राज्यपाल के आधिकारिक आवास ‘लोक भवन’ में आयोजित एक समारोह में सुधा यादव को पद की शपथ दिलाई।

    राज्य की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश ने नियुक्ति पत्र पढ़कर सुनाया। शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त राज्यपाल को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

    इस अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी तथा वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए एक सैनिक की पत्नी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सुधा यादव (61) को सोमवार को कर्नाटक की नयी राज्यपाल नियुक्त किया था।

    पूर्व सांसद और भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य यादव कर्नाटक की दूसरी महिला राज्यपाल हैं। उनसे पहले वी एस रमादेवी ने दिसंबर 1999 से अगस्त 2002 तक इस पद पर कार्य किया था।

    यादव ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की से रसायन विज्ञान में पीएचडी की डिग्री हासिल की है।

    उनके पति सुखबीर सिंह यादव सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट थे और वह 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गई थीं।

    उन्होंने 1999 में महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वह 2004 तक सांसद रहीं। उन्होंने 2019 से 2022 तक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य के रूप में भी कार्य किया।

    यादव अगस्त 2022 में भाजपा के संसदीय बोर्ड की सदस्य बनी थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल
    Next Article CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    Related Posts

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    October 16, 2026

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    October 16, 2026

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.