Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज
    Breaking News Headlines

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. विदेश भेजने के नाम पर युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है. गोपालगंज शहर के जादोपुर रोड स्थित होटल कैलाश के समीप एक भवन में कार्यालय खोलकर बैठे एजेंटों पर करीब 350 युवकों से ठगी करने का आरोप लगाया गया है.

    ठगी के शिकार युवकों में गोपालगंज व सिवान जिले के साथ उत्तर प्रदेश के भी कई युवक शामिल बताए जा रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने पीडि़त चंद्रेश्वर राम के आवेदन पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है. प्राथमिकी में मो. नाशिर, मो. इमामुल व जाफर अली के साथ संबंधित भवन के मकान मालिक को भी आरोपित किया गया है. आरोप है कि विदेश भेजने और वहां नौकरी दिलाने का भरोसा देकर युवकों से रुपये लिए गए.

    एजेंटों ने युवकों को अपने झांसे में लेकर उनसे पैसे वसूले. बाद में विदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर पीडि़तों को ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद पीडि़तों ने मामले में कार्रवाई की मांग शुरू कर दी. पीडि़तों का दावा है की आरोपितों ने करीब तीन करोड़ की राशि की ठगी की है.

    कलेक्ट्रेट पहुंच एसपी को सौंपा ज्ञापन

    ठगी के शिकार युवकों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर एसपी विनय तिवारी को ज्ञापन सौंपा. पीडि़तों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपितों के विरुद्ध जल्द कार्रवाई करने और ठगी की गई राशि वापस दिलाने की मांग की. युवकों का कहना है कि विदेश जाकर रोजगार करने की उम्मीद में उन्होंने एजेंटों पर भरोसा किया था. इसके लिए उन्होंने अपनी जमा-पूंजी तक लगा दी, लेकिन अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    पीडि़त के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. जांच के दौरान आरोपितों की भूमिका, कार्यालय के माध्यम से युवकों को विदेश भेजने के नाम पर की गई कथित वसूली और ठगी की कुल राशि का पता लगाया जाएगा. साथ ही, इस मामले में अन्य पीडि़तों की संलिप्तता और शिकायतों की भी पड़ताल की जा सकती है. पीडि़तों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपितों से उनकी राशि वापस दिलाई जाए, ताकि ठगी के शिकार युवकों को राहत मिल सके. फिलहाल, पुलिस की जांच पूरी होने और आरोपों की पुष्टि होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार
    Next Article CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    Related Posts

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    October 16, 2026

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    October 16, 2026

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.