राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (जे-टेट) में जनजातीय भाषा भूमिज को पुनः शामिल कर लिया गया है। यह निर्णय पोटका के विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। इस संबंध में झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) द्वारा अधिसूचना संख्या 487/26.03.2026 जारी कर दी गई है, जिससे भूमिज समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास से मिला परिणाम:: तेंतला में आयोजित पत्रकार वार्ता में भूमिज विशेषज्ञ हरिश चंद्र सिंह भूमिज, जुड़ी पंचायत के मुखिया…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया जमशेदपुर की मशहूर गरबा आर्टिस्ट समीक्षा टांक दिल्ली में आयोजित वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन सीजन 7 की विजेता बनी है। समीक्षा टांक ने वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन गुजरात क्वीन और वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन वेस्ट जोन क्वीन का खिताब भी अपने नाम किया है। गौरतलब है कि समीक्षा टांक टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के मैन्युफैक्चरिंग हेड पंचम टांक की पत्नी है। दिल्ली में 17 से 20 मार्च तक आयोजित सौन्दर्य पेजेंट स्पर्धा में उन्हें यह खिताब मिला। इसमें देश के विभिन्न राज्यो से 47 महिलाओं ने भाग लिया था। समीक्षा टांक ने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया। प्रखंड सभागार गम्हरिया में एक बैठक आयोजित कर जेएसएलपीएस के सामाजिक विकास कार्यक्रम अंतर्गत जेंडर संसाधन केंद्र के मार्गदर्शन एवं सहयोग हेतु प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने किया। उक्त समिति में गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी को अध्यक्ष व जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक को समन्वयक नियुक्त किया गया। इसके अलावा प्रखंड प्रमुख, सीडीपीओ, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी, गम्हरिया थाना प्रभारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैरा लीगल वॉलेंटियर अधिवक्ता के अलावा प्रखंड के सीएलएफ और क्लस्टर स्तर महासंघ के दो-दो प्रतिनिधियों…
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया समाजसेवी दीपक कुमार श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में गम्हरिया के जगन्नाथपुर स्थित नव ज्योति विद्या मंदिर विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ (इप्टा) की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन विद्यालय के सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस शिविर में कुल 23 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इप्टा की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इसके सफल आयोजन में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानंद मोदी, आईटी सेल पदाधिकारी जटाशंकर तिवारी, महासचिव…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरानी गांव के समीप शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब फ्लाई ऐश (राख) से लदा 12 चक्का हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना शाम करीब 7 बजे राजनगर-कुनाबेड़ा मार्ग पर हुई, जिसमें चालक बाल-बाल बच गया और एक बड़ी जनहानि होने से टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन सड़क किनारे बैक किया जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से हाईवा पलट गया। वाहन के पलटते ही फ्लाई ऐश सड़क और आसपास के क्षेत्रों में फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में ब्रह्मर्षि विकास मंच द्वारा रामनवमी के अवसर पर साकची गोलचक्कर में भव्य सेवा शिविर लगाया गया। विगत 32 वर्षों से लगातार आयोजित इस शिविर में श्रद्धालुओं के बीच चना, शरबत, पानी आदि का वितरण किया गया तथा जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ा समितियों के अध्यक्ष व महासचिव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो, डॉ. जटाशंकर पांडे सहित कई गणमान्य लोगों को मंच के अध्यक्ष विकास सिंह एवं महामंत्री अनिल ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता दीपू सिंह, जयकुमार जी, उमानाथ सिंह ‘चुलबुल’ सहित कई कार्यकर्ता कार्यक्रम…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर के पास Tata Motors Workers Union एवं RK Singh Fans Club के संयुक्त तत्वावधान में रामनवमी के अवसर पर सहायता शिविर लगाया गया। शिविर में हजारों श्रद्धालुओं के बीच शर्बत और चना का घुघनी वितरण किया गया, साथ ही प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर किया गया। मौके पर वक्ताओं ने रामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शहरवासियों और प्रशासन की सराहना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं…
रामनवमी महोत्सव के विसर्जन जुलूस में शामिल हुए काले, विभिन्न सेवा शिविरों में पहुंचकर दी शुभकामनाएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : रामनवमी महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य विसर्जन जुलूस में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने साकची कालीमाटी रोड, आई अस्पताल, साकची गोलचक्कर, बंगाल क्लब सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर अखाड़ा समितियों, पूजा समितियों एवं सेवा शिविरों में पहुंचकर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने दौरे के क्रम में काले ने जुलूस मार्ग पर उपस्थित श्रद्धालुओं, अखाड़ा सदस्यों और आयोजनकर्ताओं से मुलाकात कर उनके उत्साह…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : 28 मार्च 2026 को श्री रामनवमी ध्वज यात्रा के तहत सोनारी थाना क्षेत्र में केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति और शांति समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका देखने को मिली। सोनारी एयरपोर्ट चौक पर मौजूद रहकर समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी, अशोक सिंह, श्रीमती डी बोस, हरी दास, भोला नाथ साहू और अरविंद सिंह ने जुलूस को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सोनारी थाना शांति समिति के सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार ‘पप्पू’ के मार्गदर्शन में पूरी ध्वज यात्रा व्यवस्थित ढंग से संचालित होती नजर आई। उनके दिशा-निर्देशों के कारण भीड़भाड़…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : रामनवमी के अवसर पर दशमी के दिन शहर पूरी तरह भक्तिमय रंग में डूबा नजर आया। विभिन्न अखाड़ों द्वारा भव्य जुलूस निकाले गए, जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे शहर में उत्साह का माहौल बना रहा। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। महिलाओं और पुरुषों दोनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। उपायुक्त लगातार क्षेत्र भ्रमण करते नजर आए, वहीं वरीय पुलिस…
