Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनियंत्रित हाईवा पलटा, बड़ा हादसा टला — फ्लाई ऐश से बढ़ता खतरा बना चिंता का विषय
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    अनियंत्रित हाईवा पलटा, बड़ा हादसा टला — फ्लाई ऐश से बढ़ता खतरा बना चिंता का विषय

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरानी गांव के समीप शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब फ्लाई ऐश (राख) से लदा 12 चक्का हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना शाम करीब 7 बजे राजनगर-कुनाबेड़ा मार्ग पर हुई, जिसमें चालक बाल-बाल बच गया और एक बड़ी जनहानि होने से टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन सड़क किनारे बैक किया जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से हाईवा पलट गया। वाहन के पलटते ही फ्लाई ऐश सड़क और आसपास के क्षेत्रों में फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि इस हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी संख्या में फ्लाई ऐश लदे वाहनों का आवागमन होता है, जिससे सड़क की स्थिति लगातार खराब हो रही है। जगह-जगह गड्ढे बन जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने उड़ती राख को सबसे बड़ी समस्या बताया है। तेज रफ्तार वाहनों से उड़ने वाली फ्लाई ऐश आसपास के गांवों में फैल जाती है, जिससे लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों पर इसका दुष्प्रभाव साफ देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी के कारण अक्सर छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं।

    यह दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और पर्यावरणीय खतरे को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि फ्लाई ऐश लदे वाहनों के संचालन पर सख्त नियंत्रण किया जाए तथा ओवरलोडिंग और नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही सड़क की मरम्मत, नियमित पानी का छिड़काव और ढके हुए वाहनों से परिवहन सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई है। टांगरानी गांव के पास हुआ यह हादसा महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों और पर्यावरण प्रदूषण की गंभीर चेतावनी है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या भविष्य में और विकराल रूप ले सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
    Next Article जमशेदपुर: डिमना लेक में अज्ञात महिला का शव मिला, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    August 7, 2026

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.