Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में आयोजित सीआईआई झारखंड की वार्षिक बैठक 2026 में वर्ष 2026-27 के लिए नई कमेटी की घोषणा की गई। इसमें वैदेही मोटर्स प्रा. लि. के निदेशक दिलू पारिख को सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल का चेयरमैन तथा टाटा स्टील लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम को वाइस चेयरमैन चुना गया। दिलू पारिख लंबे समय से सीआईआई से जुड़े रहे हैं और इससे पहले जमशेदपुर जोन के जोनल चेयरमैन तथा झारखंड स्टेट काउंसिल के वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं डीबी सुंदर रामम टाटा स्टील में तीन दशक से अधिक का अनुभव…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  निदेशक मनोज अग्रवाल ने ऑनलाइन संबोधित कर “सुरक्षा प्रथम-शून्य दुर्घटना” का दिया संदेश सुरक्षा नियमों को पुख्ता रूपेण लागु करने और अपनाने के लिए सरायकेला जिला के पदमपुर स्थित बिजली उत्पादक संयंत्र आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के एएचपी (ऐश हैंडलिंग प्लांट) विभाग को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। कंपनी द्वारा 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह कंपनी परिसर में संम्पन्न हुआ। राजेश महतो एवं रुहिराम माझी को सबसे सचेत श्रमिक और कुलदीप महतो एवं शिवजी शर्मा को सबसे जागरूक इंजीनियर घोषित किया गया जबकि मंडल कंस्ट्रक्शन को…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) XLRI को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जमशेदपुर प्रशासन सतर्क, छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर भेजकर शुरू हुई गहन जांच झारखंड के प्रमुख औद्योगिक शहर जमशेदपुर में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। शहर के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान XLRI – Xavier School of Management को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार संस्थान के निदेशक को सोमवार देर रात एक अज्ञात ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्पष्ट रूप से कैंपस को बम से उड़ाने की धमकी दी…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सरकारी योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वार्ड संख्या 17 स्थित प्रभात पार्क में इंदिरा गांधी पेंशन योजना के लाभुकों के लिए विशेष सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गम्हरिया प्रखंड के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें वार्ड संख्या 15, 16, 17, 18 और 19 के पेंशनधारियों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई। शिविर में पहुंचे लाभुकों के आधार कार्ड और बैंक पासबुक का मिलान कर यह सुनिश्चित किया गया कि योजना का लाभ…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर। सीतारामडेरा स्थित अंबेडकर भवन, स्लेग रोड में संस्था “प्रयास एक कदम” द्वारा आयोजित 45 दिवसीय ब्यूटी एवं वेलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को सफल समापन हुआ। समापन समारोह के अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 50 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज सिन्हा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जय प्रकाश, अभिषेक जी, डॉ. जे.पी. सिन्हा एवं जया शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयास एक कदम की अध्यक्ष रेनू शर्मा ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि पंकज सिन्हा ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं का…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथिया पंचायत के रामडा गांव में बच्चा चोर की अफवाह ने एक भयावह रूप ले लिया, जहां संदेह के आधार पर ग्रामीणों की भीड़ ने एक वृद्ध महिला की घेरकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला किसी कारणवश गांव में पहुंची थी, तभी ग्रामीणों को उस पर शक हुआ और लोगों ने उसे घेरकर बैठा लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उससे…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  कपाली ओपी क्षेत्र में बढ़ती अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में 8 मार्च 2026 की शाम से देर रात तक कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलबेला गार्डन के समीप संदिग्ध स्थिति में खड़ी एक मोटरसाइकिल बरामद की। जांच के दौरान पाया गया कि बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे वाहन संदिग्ध प्रतीत हुआ। इसके बाद पुलिस…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर मुख्य बाजार में सोमवार को ग्रामीणों की सतर्कता से दो संदिग्ध बाइक चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तेंतला निवासी अनिल सरदार की होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शनिवार को हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट से चोरी हो गई थी, जिसकी लिखित शिकायत कोवाली थाना में दर्ज कराई गई थी। सोमवार को चोरी गई बाइक का नंबर प्लेट हटाकर दो युवक हल्दीपोखर बाजार पहुंचे। इसी दौरान बाइक मालिक अनिल सरदार और उसके दोस्तों ने मोटरसाइकिल को पहचान लिया और दोनों युवकों को रोककर बाइक के कागजात दिखाने को कहा।…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले में रामगढ़ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में श्याम लाल महतो, राधेश्याम कुजूर, बहादुर उरांव और जॉनसन सुरीन शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान इन पुलिसकर्मियों पर एक श्रद्धालु के साथ दुर्व्यवहार करने और मारपीट करने का आरोप लगा…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  गम्हरिया पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच करने के बजाय शिकायतकर्ता को ही लगाई फटकार सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकुड़गोड़ा में बीती रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और करीब 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। घटना रात करीब एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घर के मालिक राज पांडे अपने परिवार के साथ किसी निजी कार्य से बिहार के आरा जिले गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला…

Read More