Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का विस्तार: मुसाबनी एवं गालूडीह में नई शाखाओं का गठन
    जमशेदपुर झारखंड

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का विस्तार: मुसाबनी एवं गालूडीह में नई शाखाओं का गठन

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुसाबनी एवं गालूडीह में नई शाखाओं का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल द्वारा दोनों शाखाओं के नवमनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।

     

    मुसाबनी शाखा में अध्यक्ष पद पर सुनील अग्रवाल, सचिव पद पर दीपक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर राजीव अग्रवाल का मनोनयन किया गया। साथ ही पीतर चंद्र अग्रवाल (संरक्षक), पवन सिंघानिया (उपाध्यक्ष), सुभाष सिंघानिया, मनोज अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, चंद्र प्रकाश शर्मा, शंभू अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल एवं आकाश अग्रवाल को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

     

    वहीं गालूडीह शाखा में अध्यक्ष पद पर श्रवण अग्रवाल, सचिव पद पर मनोज अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर अरुण अग्रवाल का मनोनयन किया गया। साथ ही श्यामसुंदर शर्मा को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त नरेश शर्मा, बजरंग अग्रवाल, गिरधारी झुनझुनवाला, प्रकाश झुनझुनवाला, बसंत अग्रवाल, अरुण एवं मनोज को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

     

    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन सदैव समाजहित, सेवा एवं संगठन की एकजुटता को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करता रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में नई शाखाओं के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक एवं सेवा कार्यों को और गति प्राप्त होगी।

     

    कार्यक्रम में सम्मेलन के महासचिव प्रदीप मिश्रा, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री बिमल अग्रवाल एवं जिला सचिव राकेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गोली लगने के बावजूद बची जान
    Next Article नवोदय विद्यालय बहरागोड़ा में प्रबंधन समिति की बैठक, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दिए कई निर्देश

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.