Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस नेत्री राखी सलूजा का प्रयास लाया रंग: चक्रधरपुर में वर्षों पुरानी जल संकट खत्म, बोरिंग उद्घाटन से लोगों में खुशी की लहर
    चाईबासा झारखंड

    कांग्रेस नेत्री राखी सलूजा का प्रयास लाया रंग: चक्रधरपुर में वर्षों पुरानी जल संकट खत्म, बोरिंग उद्घाटन से लोगों में खुशी की लहर

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    चक्रधरपुर नगर निगम क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई पानी की गंभीर समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है, जिससे वार्ड संख्या 7 और वार्ड संख्या 3 के निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस सफलता के पीछे कांग्रेस नेत्री राखी सलूजा का लगातार प्रयास और जनहित में किया गया संघर्ष अहम साबित हुआ। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नगर निगम के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने पड़े। भगत सिंह चौक के समीप नए बोरिंग का उद्घाटन नगर निगम अध्यक्ष सन्नी उरांव द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे और वर्षों से झेल रही पानी की समस्या के समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त की। उद्घाटन समारोह के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकवयित्री डॉ. मंजुला गोस्वामी की कृति “अनुभवोर एभुमुकी” का लोकार्पण
    Next Article समाज के हित में मिलजुल कर काम करेंगे : सत्येंद्र कुमार

    Related Posts

    1984 के पाप में कांग्रेस, बीजेपी आरएसएस बराबर के भागीदार : कुलबिंदर सिंह

    November 14, 2026

    किताब पर सियासत या सियासत का आईना?

    November 14, 2026

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.