राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: टेल्को खड़ंगाझाड़ चौक पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी और दिल्ली पुलिस द्वारा उनके साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान, ओमप्रकाश उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह, नंदलाल सिंह, चंद्रभान सिंह, मोहम्मद आलम ताज, राजकुमार सिंह, हसरत रहमानी, शिव प्रकाश उपाध्याय, शाहिद परवेज, काजी सफीक, अब्दुल मन्नान सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने और उनकी मांगें पूरी होने तक राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़क से संसद तक आंदोलन जारी रहेगा।

