राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जमशेदपुर में ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। इसी क्रम में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष दलबल के साथ जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय पहुंचे और पूरे न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने कोर्ट परिसर के तीनों प्रवेश द्वारों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी अवलोकन किया तथा कंट्रोल रूम पहुंचकर कैमरों की मॉनिटरिंग व्यवस्था की जांच की। इसके साथ ही न्यायालय में तैनात सुरक्षा कर्मियों को कई…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड राज्य बार काउंसिल के चुनाव में मतदाताओं की परेशानी को दूर करने के लिए वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू द्वारा 12 मार्च 2026 को मतदान के दिन हेल्प डेस्क खोला जाएगा। न्याय सदन के समीप हेल्प डेस्क होगा।जिसमें मतदाताओं को मतदाता सूची में उनके क्रम की एवं अन्य जानकारी दी जाएगी। सुधीर कुमार पप्पू एवं अधिवक्ता पंकज कुमार सिन्हा की आपत्ति के मद्देनजर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी अधिवक्ता रथिन दास ने आश्वस्त किया है कि बार भवन के पहले तल, जहां पर मतदान केंद्र बनाया गया है। वहां चुनाव समिति से जुड़े…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, नीलाम पत्र, जन शिकायत तथा टाटा लीज भूमि अतिक्रमण से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को वर्तमान वित्तीय वर्ष के राजस्व लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जो विभाग राजस्व संग्रहण में पीछे हैं, वे कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। विशेष रूप से राज्यकर, खनन, विद्युत प्रमंडल मानगो, जमशेदपुर व घाटशिला, मोटर वाहन विभाग, मापतौल बिष्टूपुर व घाटशिला तथा मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया नगर निकायों को वित्तीय…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा पूर्व विधायक श्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में मानगो बस्ती का एक प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंदन कुमार को ज्ञापन सोपा। अंसार खान ने चंदन कुमार को बताया वारिस कॉलोनी रोड नंबर 1, 2, 3, 4, 5 और गुलाब बाग फेस वन, फेस टू और जवाहर नगर रोड नंबर 14, मुस्लिम कब्रिस्तान, क्रॉस रोड नंबर 14 और जवाहर नगर रोड नंबर 13 बिलाल मस्जिद रोड, जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए मानगों के अन्य क्षेत्रों में काफी स्ट्रीट…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नगर की अग्रणी साहित्यिक संस्था ‘ जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद्’ के 59वां फूल के रुप में प्रकाशित एवं ‘ सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन ‘ के विशेष सहयोग से शहर की जानी पहचानी कवयित्री डाॅo वीणा पाण्डेय भारती रचित भोजपुरी काव्य संग्रह ” सँउसे चान आकासे” का लोकार्पण समारोह तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में आयोजित किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड के सेवानिवृत्त मुख्य कारखाना निरीक्षक श्री अरुण मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि द्वय तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा तुलसी भवन साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅo रागिनी…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड स्थित केनरा बैंक की साकरा शाखा में मंगलवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1:55 बजे लंच टाइम के दौरान पांच नकाबपोश बदमाश अचानक बैंक में घुस आए। अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर बैंक कर्मचारियों को डराकर बंधक बना लिया और कैश काउंटर में रखे करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों के मोबाइल फोन, पर्स और सोने की चेन भी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड से एक चिंताजनक लेकिन साहस से भरी घटना सामने आई है, जहां एक 9 वर्षीय स्कूली बच्ची ने अपहरण की कोशिश को अपनी सूझबूझ और हिम्मत से नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार पानीटंकी निवासी लक्ष्मी धनवार मंगलवार शाम मनोहरपुर बाजार से दुकान के लिए सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। बताया जाता है कि युवक बच्ची के घर के पास पहुंचने के बजाय आगे निकल गया। इस पर लक्ष्मी ने…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित ग्वाला बस्ती में मंगलवार देर रात पुलिस ने तड़ीपार अपराधी के रूप में चर्चित ‘चटनी डॉन’ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई रात करीब 11 बजे की, जब पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा लगभग दो माह पहले चटनी डॉन को तड़ीपार किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह चोरी-छिपे सोनारी के ग्वाला बस्ती इलाके में अपने पति पवन यादव के साथ रह रही थी। मंगलवार की रात किसी घरेलू बात…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक निजी ट्यूशन शिक्षक ने फाइनल परीक्षा में कम अंक आने पर दो मासूम बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट इतनी क्रूर थी कि एक बच्ची की उंगली फ्रैक्चर हो गई, जबकि दोनों बच्चों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पड़ गए। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और अभिभावकों में डर व नाराजगी देखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार…
रिपोर्ट : अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैलने से लोगों में भय और भ्रम का माहौल बन गया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफार्म पर बिना सत्यापन के ऐसी भ्रामक खबरें साझा की जा रही हैं, जिसका खामियाजा निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हाल ही में राजनगर क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह के आधार पर कुछ लोगों ने एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। मामला थाना पहुंचने के बाद पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि…
