Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा कॉलेज और साह ट्रेडर्स के बीच MoU, छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का सुनहरा अवसर
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    रंभा कॉलेज और साह ट्रेडर्स के बीच MoU, छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का सुनहरा अवसर

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

     

    पोटका। शैक्षणिक उत्कृष्टता और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, आज रंभा कॉलेज और साह ट्रेडर्स के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के छात्र-छात्राओं को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग एवं इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट के व्यावहारिक अनुभव से अवगत कराना है। यह समझौता आगामी 5 वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा। इसके तहत साह ट्रेडर्स द्वारा प्रतिवर्ष कॉलेज के 50 छात्र-छात्राओं को विशेष औद्योगिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस पहल से छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ कॉर्पोरेट जगत की कार्यप्रणाली को समझने का सीधा अवसर मिलेगा। एमओयू के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में साह ट्रेडर्स के श्री रोहन साह ने छात्रों के लिए ‘फंड मैनेजमेंट’ और ‘बिजनेस डेवलपमेंट’ पर एक पावर-पैक सत्र लिया। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे बेहतर वित्तीय प्रबंधन किसी भी व्यवसाय की रीढ़ होता है। उन्होंने छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा किए। इस अवसर पर रंभा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर, आई.क्यू.ए.सी (IQAC) कोऑर्डिनेटर डॉ. किशन कुमार शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्या श्री कर्मकार और शीतल कुमारी सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। कॉलेज प्रबंधन ने इस एमओयू को छात्रों के कैरियर निर्माण के लिए एक मील का पत्थर बताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारी बारिश के बीच बारीडीह में भव्य हिंदू सम्मेलन, एकता और जागरूकता का संदेश
    Next Article अनिल सरदार के निधन से पोटका क्षेत्र शोकाकुल, सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति

    Related Posts

    भारत रत्न’ से सम्मानित हों रामविलास पासवान: वीरेंद्र प्रधान और ममता रंजन की केंद्र से मांग

    July 6, 2026

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    July 6, 2026

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत रत्न’ से सम्मानित हों रामविलास पासवान: वीरेंद्र प्रधान और ममता रंजन की केंद्र से मांग

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    फिल्मी स्टाइल में छतों पर भागा वारंटी अभिषेक कुमार, तीन थानों की पुलिस ने दबोचा

    जमशेदपुर कसीडीह हाई स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने किया पौधारोपण

    रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत

    जमशेदपुर मे लगातार बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है,

    रामगढ़ में संयुक्त पुलिस कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह का शातिर अपराधी मुठभेड़ में घायल

    जमशेदपुर में चापड़ के बल पर लूट की कोशिश, दो बदमाश दबोचे गए

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.