Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारी बारिश के बीच बारीडीह में भव्य हिंदू सम्मेलन, एकता और जागरूकता का संदेश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भारी बारिश के बीच बारीडीह में भव्य हिंदू सम्मेलन, एकता और जागरूकता का संदेश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारी बारिश के बीच बारीडीह में भव्य हिंदू सम्मेलन, एकता और जागरूकता का संदेश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के बारीडीह मार्केट स्थित दुर्गा पूजा मैदान में रविवार को भारी बारिश और आंधी-तूफान के बीच भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बना दिया। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित, जागरूक और सशक्त बनाना रहा।

    कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। मंच पर संघ के विभाग प्रचारक सत्य प्रकाश जी, महापौर, उपमहापौर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज को एकजुट रहने, सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

    वक्ताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को याद करते हुए उनके विचारों को साझा किया और कहा कि हिंदू समाज सदैव राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। वहीं संघ प्रचारक सत्य प्रकाश जी ने कहा कि इतिहास गवाह है—जब-जब समाज बिखरा है, तब-तब उसे कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, इसलिए वर्तमान समय में एकता और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

    आयोजक अखिलेश चौधरी ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में नई चेतना और ऊर्जा का संचार करना है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरा मैदान “भारत माता की जय” के नारों से गूंजता रहा।

    कार्यक्रम में विशेष रूप से युवाओं से अपनी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र के प्रति सजग रहने तथा समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। अंत में उपस्थित लोगों को एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संकल्प दिलाया गया।

    यह सम्मेलन सामाजिक एकजुटता का सशक्त संदेश देने के साथ-साथ यह भी साबित कर गया कि विपरीत परिस्थितियों में भी समाज की भागीदारी और संगठन की भावना मजबूत बनी हुई है।

    एकता और जागरूकता का संदेश भारी बारिश के बीच बारीडीह में भव्य हिंदू सम्मेलन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलुआबासा स्थित जर्जर पुल बना खतरा, जांच और मरम्मत की उठी मांग
    Next Article रंभा कॉलेज और साह ट्रेडर्स के बीच MoU, छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का सुनहरा अवसर

    Related Posts

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    July 6, 2026

    फिल्मी स्टाइल में छतों पर भागा वारंटी अभिषेक कुमार, तीन थानों की पुलिस ने दबोचा

    July 6, 2026

    जमशेदपुर कसीडीह हाई स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने किया पौधारोपण

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    फिल्मी स्टाइल में छतों पर भागा वारंटी अभिषेक कुमार, तीन थानों की पुलिस ने दबोचा

    जमशेदपुर कसीडीह हाई स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने किया पौधारोपण

    रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत

    जमशेदपुर मे लगातार बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है,

    रामगढ़ में संयुक्त पुलिस कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह का शातिर अपराधी मुठभेड़ में घायल

    जमशेदपुर में चापड़ के बल पर लूट की कोशिश, दो बदमाश दबोचे गए

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.