राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका थाना अंतर्गत मटकु पंचायत की पिछली गांव में गुरुवार को राधा गोविंद सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन कांग्रेस पार्टी के जिला के महासचिव अजय मंडल ने फीता काट कर नाम का शुभारंभ किया, अजय मंडल ने कहा हर साल पिछली गांव में हरि नाम संकीर्तन का आयोजन होता है, और मेरे लिए सौभाग्य की बात है की हर साल इसका शुभारंभ मेरा हाथों से ही होता है l कलियुग मैं नाम संकीर्तन के अलावा जीवों के उद्धार का दूसरा कोई मार्ग नहीं है, हरि का नाम लेते ही पापों का नष्ट हो जाता…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। समाज में नशाखोरी लाइलाज बीमारी होते जा रहा है। विशेषकर युवा पीढ़ी इसके शिकार हो रहे है। जिसका समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। पोटका प्रखंड के डोमजूरी पंचायत के मुखिया अनीता मुर्मू के अध्यक्षता में एक बैठक पंचायत भवन में हुई। बैठक में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी की सदस्य उपस्थित थी। सर्वसम्मति से बैठक में निर्णय लिया गया कि 3 अप्रैल को संध्या चार बजे से नशा मुक्ति तथा बाल विवाह, बाल मजदूरी से मुक्ति को लेकर डोमजूरी में एक विशाल रैली निकला जाएगा। इस रैली में विभिन्न जेएसएलपीएस की महिलाएं, जन प्रतिनिधि…
राष्ट्र संवाद -संजय सिन्हा बड़बिल (ओडिशा) बोलानी टाउनशिप मे हनुमान जन्मोत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया।टाउनशिप के हनुमान मंदिर मे प्रातःकाल से ही पुजा अर्चना के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस अवसर पर हनुमान मंदिर मे सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ अध्ययन किया गया। हनुमान चालीसा पाठ मे सैकड़ो श्रद्दालुओं सामुहिक रूप से हिस्सा लेकर अपने सार्मथ्य अनुसार पाठ का अध्ययन किया।ततपश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद रूपी खाना खिलाई गई।
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 स्थित “गर्ग इंजीनियरिंग यूनिट-2” में कार्य के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे ने श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर विष्णुदेव कुम्हार का हाथ मशीन की चपेट में आने से उसकी उंगली कट गई, लेकिन आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने केवल प्राथमिक उपचार कराकर मामले से पल्ला झाड़ लिया। घटना के कई महीने बीत जाने के बावजूद पीड़ित को न तो उचित मुआवजा मिला है और न ही स्थायी रोजगार का कोई आश्वासन दिया गया है, जिससे परिवार आर्थिक और…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के टेल्को स्थित घोड़ाबांधा की निवासी ज्योत्सना सरकार ने दिल्ली में आयोजित ‘मिसेज एशिया इंडिया विनर 2026’ का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने शहर बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आईं कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां प्रतिभागियों को टैलेंट राउंड, कॉस्टयूम राउंड, आउटफिट फोटोशूट, रैंप वॉक और सवाल-जवाब जैसे विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ा। कड़े मुकाबले के बीच ज्योत्सना सरकार ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा के दम पर निर्णायकों को प्रभावित करते हुए यह खिताब अपने…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत मानगो थाना क्षेत्र के कुंवर बस्ती स्थित अशोका टॉवर फेज-2 में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां छठी मंजिल का छज्जा अचानक गिरने से उसके मलबे में दबकर 60 वर्षीय मनोहर धीवर की मौत हो गई। बताया जाता है कि मनोहर धीवर पास की दुकान से सामान लेने निकले थे, तभी अचानक छज्जे का हिस्सा भरभराकर नीचे गिर पड़ा और वे उसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद् पशुपतिनाथ महतो के निधन पर जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। सांसद बिद्युत बरण महतो ने अपने शोक संदेश में कहा कि पशुपतिनाथ महतो एक सरल, विनम्र एवं समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने जीवनभर समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार और युवाओं को मार्गदर्शन…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के 27 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने मंगलवार को थाना का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक की कार्यशैली पर सीधे सवाल उठाते हुए पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों को बचाने का गंभीर आरोप लगाया। मृतका के पिता मंतोष गोराई ने बताया कि उन्होंने 3 मार्च को ही थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दामाद आशीष गोराई,…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना की कार्यशैली इन दिनों चर्चा और सवालों के घेरे में है। थाना में कई अनुभवी पदाधिकारियों की तैनाती के बावजूद लंबित मामलों के निष्पादन में सुस्ती और आपसी समन्वय की कमी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। सूत्रों के अनुसार थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों के बीच तालमेल पूरी तरह संतोषजनक नहीं है, जिसका सीधा असर जांच प्रक्रिया और कार्रवाई की गति पर पड़ रहा है। इस स्थिति का ताजा उदाहरण 14 मार्च को हुए चर्चित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स फायरिंग कांड में सामने आया है। घटना…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल अनुमंडल अंतर्गत दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से सटे तराई क्षेत्र के आदिवासी गांवों में इन दिनों हाथियों का आतंक चरम पर है। काठजोड़, तुलीन, मकुलाकोचा समेत कई गांवों में शाम ढलते ही ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से एक ट्रस्कर (दांत वाला) हाथी लगातार गांवों में प्रवेश कर रहा है। यह हाथी घरों में रखे अनाज को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ जमकर उत्पात मचा रहा है। सोमवार की रात भी हाथी ने खाड़िया बस्ती स्थित नव प्राथमिक विद्यालय का दरवाजा और दीवार तोड़कर मिड-डे मील के…
