रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिंदी रोड स्थित एक आवास में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने हाउस नंबर 15 निवासी लोकेश कुमार सिंह उर्फ ‘गब्बर’ के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर…
Author: Aman Ojha
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला थाना क्षेत्र में शनिवार को एक खतरनाक हादसे ने राह चलते लोगों के बीच दहशत फैला दी। कांड्रा-सरायकेला मार्ग पर चाडरी मोड़ के समीप उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कांड्रा की ओर से आ रहा एक पिकअप वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में ज्वलनशील थिनर लदा हुआ था, जो दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखर गया। देखते ही देखते थिनर से भरे ड्रम सड़क पर फैल गए, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति बेहद गंभीर बन गई और किसी बड़े हादसे की आशंका गहरा गई। घटना…
भाजपा नेता अंकित आनंद ने फिर जताया विरोध, बाल आयोग में शिकायत राष्ट्र संवाद संवाददाता टेल्को स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल एक बार फिर विवादों में है। “बिल्डिंग फंड” के नाम पर नए नामांकन वाले छात्रों के अभिभावकों से एकमुश्त ₹12,000 तक की वसूली का मामला बीते दिनों सामने आया था। अब इस मामले में फँसी स्कूल प्रबंधन बचाव के रास्ते खोजने में व्यस्त दिख रही है। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से वसूले गये अवैध धनराशि को लेकर कंसेंट फॉर्म भरवाना शुरू किया है। सूचना मिलते ही इस पूरे मामले को लेकर भाजपा नेता सह शिक्षा सत्याग्रह के संस्थापक…
राष्ट्र संवाद संवाददाता ईसाई समाज के लोगों द्वारा करुणा और बलिदान का प्रतीक ‘गुड फ्राइडे’ गम्हरिया स्थित जीईएल चर्च में श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया गया। इस मौके पर चर्च में प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हुए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जिसमें ईसाई समुदाय के काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर विशेष रूप से चर्च के अध्यक्ष नमन गुड़िया और एवं सचिव सलिल पुर्णिया मौजूद थे। उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के अंतिम सात शब्दों की व्याख्या करते हुए उनके द्वारा मानवता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, एक युवक द्वारा मुर्गे पर पत्थर मारने से मना करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि उसने 50 वर्षीय व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और…
राष्ट्र संवाद,संवाद चांडिल शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। डैम रोड स्थित मध्य विद्यालय के समीप मैदान तथा रुचाप पंचायत भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 9 तक के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के बीच सामान्य अध्ययन, गायन एवं दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के चित्र पर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत डाटोबेड़ा गांव के 31 वर्षीय युवक शशांक गोप की छत्तीसगढ़ में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शशांक गोप छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में वजरुन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थे। इस कंपनी में बड़े मालवाहक वाहनों की बॉडी बनाने का काम होता है। शंशाक कंपनी में वेल्डिंग का कार्य करते थे। गुरुवार को ड्यूटी के दौरान शंशाक को अचानक करंट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना…
राष्ट्र संवाद संवाददाता देश के रणनीतिक महत्व वाले उपक्रम यूसिआईएल में इस समय सबसे बड़ा सवाल उत्पादन को लेकर खड़ा हो गया है। पिछले कुछ वर्षों तक लगातार बढ़ोतरी दर्ज करने के बाद अब उत्पादन में आई गिरावट ने प्रबंधन की कार्यशैली पर चर्चा तेज कर दी है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020-21 में 510 टन उत्पादन हुआ था, जो बढ़कर 2022-23 में 590 टन और 2023-24 में 622 टन तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद गिरावट शुरू हुई और 2024-25 में उत्पादन 570 टन पर आ गया। वहीं, 2025-26 में यह घटकर करीब 490 टन तक सिमट गया…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के हत्यारे भाजपा नेता भीम राम को फांसी देने की मांग की है .शुक्रवार को हाता विधायक कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान झामुमो नेता ने कहा कि भाजपा द्वारा हमेशा ही इस प्रकार के लोगो को संरक्षण देकर एक साजिश के तहत राज्य के लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जाता रहा है पुलिस द्वारा घटना के उद्भेदन के बाद भाजपा का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है .उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने इन्हें सता…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा स्थित यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अस्पताल में दवा आपूर्ति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पिछले लगभग 10 महीनों से दवा वितरण का टेंडर पाने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी केके फार्मा मरीजों को समय पर और पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही है, जबकि प्रबंधन मूकदर्शक बना हुआ है। नॉट अवेलेबल का खेल, मरीज परेशान सूत्रों के अनुसार अस्पताल में नॉट अवेलेबल (दवा उपलब्ध नहीं) का प्रतिशत लगातार ऊंचा बना हुआ है। हालत यह है कि मरीजों को जिस दिन दवा की जरूरत होती है, उस…
