राष्ट्र संवाद संवाददाता
ईसाई समाज के लोगों द्वारा करुणा और बलिदान का प्रतीक ‘गुड फ्राइडे’ गम्हरिया स्थित जीईएल चर्च में श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया गया। इस मौके पर चर्च में प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हुए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जिसमें ईसाई समुदाय के काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर विशेष रूप से चर्च के अध्यक्ष नमन गुड़िया और एवं सचिव सलिल पुर्णिया मौजूद थे। उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के अंतिम सात शब्दों की व्याख्या करते हुए उनके द्वारा मानवता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान चर्च परिसर को सादगी से सजाया गया था।

