Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता सोमवार की शाम अचानक आई तेज आंधी और बारिश से एक ओर जहां लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत मिली, वहीं तेज आंधी ने कई जगहों पर आफत भी बरसाया। इस आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ की शाखाएं टूटकर रास्ते पर गिर जाने से आवागमन बाधित हुआ जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, कांड्रा बाजार में नरेश स्टोर नामक राशन दुकान का लोहे का बैनर तेज हवाओं के दबाव को झेल नहीं पाया और अचानक टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय दुकान…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर प्राइवेट स्कूल में रीएडमिशन के नाम पर अभिभावक से पैसे लेने के संबंध जमशेदपुर के प्राइवेट स्कूल में रीएडमिशन के नाम पर अभिभावकों से हर साल पैसे ली जाती है और स्कूल के द्वारा ही एक पर्ची देकर स्कूल में ही स्टॉल लगाकर किताबें बेची जाती है ऐसी शिकायतें कई बार लोग आकर के हमारे पार्टी के लोगों से कहते हैं और वह खुद इसका विरोध नहीं कर पाते हैं क्योंकि विरोध करने पर प्राइवेट स्कूलों के द्वारा छात्राओं के पेरेंट्स के साथ मानसिक प्रतालन करते हैं और बच्चों को स्कूल से…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  पोटका। कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव द्वारा सोमवार को उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय, चाकड़ी एवं कोवाली में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाकर नशा,बाल विवाह,दहेज प्रथा व पोक्सो एक्ट के विरुद्ध जानकारी दिया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आ रही है, जो चिंताजनक विषय है। नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कम उम्र में…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  पोटका। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का हाता में पोटका मंडल की ओर से स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मेनका सरदार तथा उपेंद्र नाथ सरदार, मनोज राम, मनोज सरदार, गणेश कुमार सरदार, चंद्र शेखर गुप्ता, सीमा मंडल, गौरांग साहु, मंडल अध्यक्ष सनद सी, राजेंद्र भट्ट मिश्रा, तारणि सेन सरदार आदि उपस्थित थे। सर्वप्रथम पार्टी का झंडा फहराया गया इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, दिन दयाल उपाध्याय तथा श्यामा पदो मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। मौके पर पूर्व विधायक मेनका सरदार ने…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  सरायकेला-खरसावाँ जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेयाड़दा के डुंगरडीह टोला में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 अप्रैल 2026 को श्रवण सरदार ने अपनी पत्नी मोगरो देवी को लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के भाई गुरुबा सरदार के लिखित आवेदन के आधार पर चौका थाना कांड संख्या 13/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा बड़बिल, (ओडिशा)बोलानी सेल लौह खदान संचालित अस्पताल में एक नए 10 KLD इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट( ईटीपी)का उद्घाटन सोमवार को किया गया।बोलानी सेल के लौह अयस्क खादान तत्वाधान मे पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इस प्लांट का निर्माण किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह व्यवस्था प्रतिदिन लगभग 10,000 लीटर अस्पताल के दूषित पानी को शुद्ध करने में सक्षम है। उद्घाटन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मल्ला श्रीनिवासु(सीजिएम) द्वारा किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि.के रूप मे आनंद कुमार (सीजीएम मेंटेनेंस), राहुल राज मंडल (प्रोजेक्ट), संजीव कुमार (सिविल) सहित विभिन्न विभागों के…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। करीब एक महीने से इलाके में डेरा डाले हुए 15 से अधिक हाथी रात होते ही गांवों में घुसकर भारी उत्पात मचा रहे हैं। भोजन की तलाश में ये गजराज कच्चे-पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और खेतों में लगी सब्जियों व अन्य फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। हाथियों के इस बढ़ते उत्पात से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। कुसपुतुल,…

Read More

6 घंटे चली रेड में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, हिरासत में लिए गए तीनों कारोबारी छोड़े गए राष्ट्र संवाद संवाददाता  चांडिल अनुमंडल के मिरुडीह गांव में अवैध बालू डिपो की आड़ में संचालित नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिला उत्पाद विभाग और चौका पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में नकली शराब, बोतल, स्टिकर और निर्माण उपकरण जब्त किए गए। हालांकि, पूरी कार्रवाई के बाद भी मुख्य आरोपियों पर शिकंजा कसने के बजाय मामला लीपापोती का शिकार होता नजर आ रहा है। उत्पाद विभाग की रात 2:30 बजे से…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 स्थित हाउसिंग फ्लैट 6LF के क्वार्टर नंबर 9 में चोरों ने सुनियोजित तरीके से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार मकान मालिक अतनु चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए कोलकाता गए हुए थे, जिसके कारण घर कई दिनों से बंद था। इसी मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना का खुलासा तब हुआ…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत के बांकदह गांव की बेटी पूजा महाकुड़ ने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और निरंतर संघर्ष के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कनीय अभियंता (Junior Engineer) के पद पर हुआ है। इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल व्याप्त है। साधारण परिवार से असाधारण सफलता तक का सफर ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बीच पली-बढ़ी पूजा महाकुड़ ने यह साबित कर दिया कि यदि…

Read More