Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपनयन संस्कार में गया परिवार, सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    उपनयन संस्कार में गया परिवार, सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 स्थित हाउसिंग फ्लैट 6LF के क्वार्टर नंबर 9 में चोरों ने सुनियोजित तरीके से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार मकान मालिक अतनु चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए कोलकाता गए हुए थे, जिसके कारण घर कई दिनों से बंद था। इसी मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना का खुलासा तब हुआ जब आसपास के लोगों ने घर का ताला टूटा देखा और इसकी सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने घर में रखे जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामानों की चोरी की है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन मकान मालिक के लौटने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में पुलिस पर गंभीर आरोप: आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई का मामला, उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
    Next Article अवैध बालू डिपो में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दबाव में ढीली पड़ी कार्रवाई!

    Related Posts

    यूसीआईएल में 7 करोड़ भुगतान के बाद भी दवा संकट, मरीज परेशान

    October 29, 2026

    गोलमुरी बैंक डकैती के बाद बैंकों की सुरक्षा बढ़ाने में जुटी पुलिस, एसबीआई और इंडियन बैंक का निरीक्षण

    October 29, 2026

    करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, मंदिरों और सभागारों में सुनी कथा

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल में 7 करोड़ भुगतान के बाद भी दवा संकट, मरीज परेशान

    गोलमुरी बैंक डकैती के बाद बैंकों की सुरक्षा बढ़ाने में जुटी पुलिस, एसबीआई और इंडियन बैंक का निरीक्षण

    करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, मंदिरों और सभागारों में सुनी कथा

    *एसआईआर प्रक्रिया को लेकर जलुकी, पेरेन में परामर्श बैठक आयोजित,*

    ग्रामसभा की अनुमति के बिना सीएसआर कार्य हुआ तो होगा विरोध: मुखिया

    चयनित बाल वैज्ञानिकों से जिला पदाधिकारी ने किया संवाद

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या परिसर में पीपल की टहनी गिरी, बाल-बाल बचे शिक्षक व छात्र-छात्राएं

    अनिल कुमार झा बने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी, 450 मतों से दी सर्वेश कुमार को शिकस्त ।

    खोदावंदपुर में जमुना बस और हाइवा में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

    दो निर्वाचन क्षेत्रों में राजद की जीत पर तेघड़ा में जश्न, गोरेलाल बाबा के नेतृत्व में मनी खुशियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.