Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल में 7 करोड़ भुगतान के बाद भी दवा संकट, मरीज परेशान
    Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसीआईएल में 7 करोड़ भुगतान के बाद भी दवा संकट, मरीज परेशान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल में 7 करोड़ भुगतान के बाद भी दवा संकट, मरीज परेशान

    16 करोड़ के टेंडर में 28% छूट पर के-फार्मा को मिला ठेका, ब्रांडेड की जगह जेनेरिक दवा देने का आरोप
    यूनियन ने टेंडर रद्द कर ब्लैकलिस्ट करने की मांग की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के अस्पताल में दवा संकट से मरीज परेशान हैं। दवा आपूर्ति के नाम पर करीब 7 करोड़ रुपये का भुगतान होने के बावजूद मरीजों को समय पर दवाएं नहीं मिल रही हैं। जुलाई 2025 में दो वर्षों के लिए 16 करोड़ रुपये का टेंडर 28 प्रतिशत छूट पर हासिल करने वाली के-फार्मा पर टेंडर की शर्तों के विपरीत ब्रांडेड दवाओं की जगह जेनेरिक दवाएं देने का आरोप है।
    अस्पताल प्रबंधन की ओर से 48 घंटे में दवा उपलब्ध कराने की चेतावनी के बावजूद मरीजों को चार-चार दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। जादूगोड़ा, नरवा और आसपास के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों व पूर्व कर्मचारियों को भी दवा के बिना लौटना पड़ रहा है।
    सूत्रों के अनुसार, कंपनी पर कई बार जुर्माना लगाने के बाद भी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। यूनियन नेताओं ने प्रबंधन से टेंडर रद्द कर कंपनी को काली सूची में डालने की मांग की है। अब सवाल यह है कि करोड़ों रुपये के भुगतान के बावजूद मरीजों को दवा क्यों नहीं मिल रही है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी? मरीजों के हित में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी बैंक डकैती के बाद बैंकों की सुरक्षा बढ़ाने में जुटी पुलिस, एसबीआई और इंडियन बैंक का निरीक्षण
    Next Article जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित, बेहतर व्यवस्था के लिए

    Related Posts

    प्रशासन की कार्रवाई के 48 घंटे बाद फिर खुलीं पटाखा दुकानें

    October 29, 2026

    जादूगोड़ा में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का निर्जला व्रत

    October 29, 2026

    उत्कल ऑटोमोबाइल में हादसा, घायल वेल्डर की इलाज के दौरान मौत

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रशासन की कार्रवाई के 48 घंटे बाद फिर खुलीं पटाखा दुकानें

    जादूगोड़ा में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का निर्जला व्रत

    उत्कल ऑटोमोबाइल में हादसा, घायल वेल्डर की इलाज के दौरान मौत

    एसआईआर में बेहतर कार्य के लिए बीएलओ अनिता मंडल सम्मानित

    कार्तिक उरांव की जयंती पर विधायक सविता महतो ने किया नमन

    एनएच-33 पर ट्रक और दो ट्रेलरों में भिड़ंत, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त

    जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित, बेहतर व्यवस्था के लिए

    यूसीआईएल में 7 करोड़ भुगतान के बाद भी दवा संकट, मरीज परेशान

    गोलमुरी बैंक डकैती के बाद बैंकों की सुरक्षा बढ़ाने में जुटी पुलिस, एसबीआई और इंडियन बैंक का निरीक्षण

    करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, मंदिरों और सभागारों में सुनी कथा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.